शनिवार, नवम्बर 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कर्णप्रयाग के बहुगुणानगर में आपदा प्रभावितों की दोहरी मुश्किल, मुआवजे का इंतजार और घरों में कंपन

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 28, 2026 10:34 अपराह्न
  • सुरक्षात्मक कार्यों के दौरान भवनों में हो रहा कंपन
  • डर के साये में रहने को मजबूर परिवार
  • एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग, काम रोकने की चेतावनी

कर्णप्रयाग (चमोली)। आपदा की मार झेल चुके कर्णप्रयाग के बहुगुणानगर के परिवार अब मुआवजे और अपने आशियानों की सुरक्षा को लेकर परेशान हैं। आपदा के बाद लंबे समय से मुआवजे का इंतजार कर रहे प्रभावितों की मुश्किलें सुरक्षात्मक कार्यों के चलते और बढ़ गई हैं। उनका आरोप है कि निर्माणदायी संस्था की ओर से कराए जा रहे सुरक्षात्मक कार्यों के दौरान उनके भवनों में कंपन हो रहा है। इससे परिवारों को अपने ही घरों में रहने में डर लग रहा है। नाराज प्रभावितों ने उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग को ज्ञापन सौंपकर शासन-प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

बहुगुणानगर की वार्ड सदस्य कमला रतूड़ी ने बताया कि आपदा से प्रभावित परिवारों को अभी तक मुआवजा नहीं मिल पाया है। प्रभावित पहले ही आपदा के कारण आर्थिक और मानसिक परेशानी से जूझ रहे हैं। अब सुरक्षात्मक कार्यों के दौरान भवनों में कंपन होने से उन्हें अपने मकानों को लेकर भी चिंता सताने लगी है। उनका कहना है कि निर्माण कार्यों के कारण भवनों को किसी तरह का नुकसान पहुंचा तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा, इसको लेकर भी प्रभावित परिवार चिंतित हैं।

प्रभावितों का कहना है कि एक ओर उन्हें आपदा से हुए नुकसान का मुआवजा नहीं मिला है, वहीं दूसरी ओर सुरक्षात्मक कार्यों के दौरान उनके भवनों की सुरक्षा को लेकर भी कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में परिवारों को भविष्य की चिंता सता रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि प्रभावित परिवारों को शीघ्र मुआवजा दिया जाए और सुरक्षात्मक कार्यों से पहले तथा कार्य के दौरान भवनों की स्थिति का तकनीकी परीक्षण कराया जाए। साथ ही निर्माण कार्य इस तरह किए जाएं, जिससे आसपास के भवनों को नुकसान न पहुंचे। प्रभावितों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे सुरक्षात्मक कार्यों को रोकने के लिए विवश होंगे। उनका कहना है कि जब तक उनके नुकसान की भरपाई और भवनों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होती, तब तक उनकी चिंताएं दूर नहीं होंगी।

इस दौरान पुष्कर रावत, हरेंद्र बिष्ट, मनवर बिष्ट, प्रेमा दानू, प्रेम सिंह, सुभाष चमोला, हरिराम आदि शामिल रहे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्थानीय जरूरतों के अनुरूप बनेगा रविग्राम का मिनी स्टेडियम – डीएम गौरव कुमार
  • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के निर्माण में तेजी के साथ सुरक्षा मानकों का कड़ाई से हो पालन – डीएम गौरव कुमार
  • पीपलकोटी में गहरी खाई में गिरने से महिला की मौत
  • डुमक सड़क निर्माण की अड़चनें जल्द दूर करें अधिकारी – डीएम गौरव कुमार
  • चमोली में आठ जगहों पर परखी गई आपदा से निपटने की तैयारियां
  • कर्णप्रयाग के बहुगुणानगर में आपदा प्रभावितों की दोहरी मुश्किल, मुआवजे का इंतजार और घरों में कंपन
  • चमोली पुलिस लाइन का एसपी अमित श्रीवास्तव ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश
  • पीआरडी जवानों ने कैंडल मार्च निकाल सरकार को याद दिलाया वादा
  • तीन दिन में 86 मीटर सड़क काट चुके ग्रामीण, अधिकारियों से वार्ता विफल, उक्रांद ने दिया समर्थन
  • पीसीएस परीक्षा के पांच केंद्रों के 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.