posted on : अगस्त 20, 2021 4:36 अपराह्न
कोटद्वार : राजौरी के थानामण्डी क्षेत्र में आतंकियों के खिलाफ सेना ने ऑपरेशन चलाया था। सुबह तक चले ऑपरेशन में दो आतंकियों को मार गिराया गया। जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में जनपद पौड़ी गढ़वाल के निवासी सूबेदार राम सिंह भंडारी शहीद हो गये हैं। उत्तराखण्ड विकास पार्टी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करती है।




