मंगलवार, जून 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

संस्कृत हमारी संस्कृति और ज्ञान परंपरा की मूल भाषा – सचिव दीपक गैराला

शेयर करें !
posted on : मई 14, 2026 12:03 अपराह्न
  • संस्कृत ग्राम पाण्डेगांव, कोटाबाग में गूंजा संस्कृत भाषा का स्वर
  • उत्तराखण्ड शासन के सचिव दीपक गैराला ने किया संस्कृत ग्राम का निरीक्षण, ग्रामीणों के प्रयासों की सराहना

कोटाबाग  : उत्तराखण्ड शासन के सचिव, संस्कृत शिक्षा, जनगणना एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग, दीपक गैराला द्वारा आज जनपद नैनीताल के विकासखण्ड कोटाबाग स्थित संस्कृत ग्राम पाण्डेगांव का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर सम्पूर्ण ग्राम में उत्सव जैसा वातावरण देखने को मिला। ग्रामवासियों, महिलाओं एवं बच्चों द्वारा सचिव दीपक गैरोला का पारम्परिक एवं भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ ग्राम के बच्चों द्वारा संस्कृत भाषा में स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया गया। बच्चों ने श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोकों का सस्वर पाठ किया तथा विभिन्न संस्कृत स्तुतियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर उपस्थित अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ग्राम की महिलाओं ने पारम्परिक वेशभूषा धारण कर अतिथियों का स्वागत किया। विशेष उल्लेखनीय तथ्य यह रहा कि संस्कृत ग्राम पाण्डेगांव में बच्चे, महिलाएं एवं ग्रामीण सामान्य व्यवहार में संस्कृत भाषा का प्रयोग करते हैं, जो संस्कृत भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल है।

इस अवसर पर बच्चों द्वारा अनेक मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए तथा ग्रामवासियों ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान संस्कृत भाषा एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण का संदेश प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया।

अपने संबोधन में सचिव दीपक गैराला ने ग्रामवासियों द्वारा संस्कृत भाषा के प्रति प्रदर्शित समर्पण एवं उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि संस्कृत हमारी संस्कृति, परम्परा एवं ज्ञान-विज्ञान की मूल भाषा है तथा उत्तराखण्ड की द्वितीय राजभाषा होने के कारण इसका संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा को सुनकर, बोलकर एवं व्यवहार में लाकर सहज रूप में सीखा जा सकता है।

सचिव ने राज्य सरकार द्वारा संस्कृत शिक्षा के क्षेत्र में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि संस्कृत शिक्षा को प्रोत्साहित करने हेतु “गार्गी छात्रवृत्ति योजना” संचालित की जा रही है। साथ ही संस्कृत शिक्षा प्राप्त कर रही बालिकाओं के लिए हरिद्वार में 150 बेड का बालिका छात्रावास भी प्रारम्भ किया गया है। उन्होंने ग्रामीणों को रेडियो के माध्यम से प्रसारित होने वाले संस्कृत समाचार सुनने हेतु भी प्रेरित किया, जिससे संस्कृत भाषा सीखने में सहायता मिल सके।

ग्राम प्रधान प्रभा पाण्डे ने संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु आवश्यक संसाधनों की आवश्यकता बताई, जिस पर सचिव महोदय दीपक गैराला ने ग्राम को हरसंभव सहयोग एवं पूर्ण मदद का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम का संचालन संस्कृत प्रशिक्षक दीपक पाण्डे द्वारा किया गया। सहायक निदेशक, संस्कृत शिक्षा नैनीताल यशोदा प्रसाद सेमल्टी ने सचिव महोदय एवं समस्त आगंतुकों का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में ग्राम प्रधान प्रभा पाण्डे द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी श्वेता सैनी, डॉ. हरिचन्द्र गुरूरानी, उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थान के शोध अधिकारी, दुर्गादत्त कपिलाश्रमी, सं.उ.म.वि. हल्द्वानी के प्रभारी प्रधानाचार्य राजेन्द्र भट्ट, सहायक अध्यापक प्रकाश रूवाली, सनातन धर्म सं.उ.म.वि. हल्द्वानी से डॉ. नारायण दत्त थुवाल, कृष्ण चन्द्र जोशी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षक, अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सकों ने दिया महिला को जीवनदान, स्तन की संरचना को सुरक्षित रखते हुए 12.5 किलोग्राम का फुटबॉल के आकार का फायलोड्स ट्यूमर हटाया
  • अपराधियों के हौसले बुलंद, देहरादून में वकील की गोली मारकर हत्या
  • अमेरिका-ईरान समझौता : कौन झुका, किसे मिला फायदा और भारत पर क्या होगा असर?
  • उत्तराखंड : अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े ऑडियो-वीडियो मामले में BJP के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड ने रचा इतिहास, नेपाल को भेजा 05 टन हिमालयन ट्राउट मछली का पहला निर्यात कंसाइनमेंट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी, मत्स्य पालकों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के द्वार
  • देवरियाताल-चोपता ट्रेक मार्ग पर भटके पांच ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू
  • खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां
  • उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा सकुशल रूप से हुई सम्पन्न
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • गर्मी से राहत का ठिकाना बना गुच्चुपानी, वीकेंड पर उमड़ रही पर्यटकों की भीड़; सैलानियों को अपनी ओर खींच रहीं प्राकृतिक गुफाएं, ठंडा जल और मनमोहक वादियां
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.