शनिवार, जून 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस की रही धूम

शेयर करें !
posted on : मई 14, 2026 2:11 पूर्वाह्न
  • फेशन शो मे संजना प्रथम, भावना व मुस्कान द्वितीय और आरोही तृतीय स्थान पर रहीं
  • कला संस्कृति में उत्तराखण्ड प्रथम, तिब्बत द्वितीय और मणिपुर व बिहार को तीसरा स्थान

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ नर्सिंग द्वारा अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस 12 मई को उत्साह, गरिमा और सांस्कृतिक रंगों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए सेवा और मानवता के प्रति अपने समर्पण को दोहराया।
मंगलवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखण्ड नर्सेज एंड मिडवाइव्स काउंसिल की कुलसचिव डाॅ मनीषा ध्यानी श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डाॅ) के प्रतापन, प्रो. डाॅ मालविका कांडपाल, प्रो. डाॅ ओम नारायण त्रिपाठी, डॉ. कीर्ति सिंह एवं स्कूल ऑफ नर्सिंग की डीन प्रो. डॉ. जी. रामालक्ष्मी ने महान नर्स फ्लोरेंस नाइटिंगल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सरस्वती वंदना की मधुर प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया।

मुख्य अतिथि डॉ. मनीषा ध्यानी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि “नर्स केवल उपचार का माध्यम नहीं, बल्कि हर पीड़ित चेहरे पर उम्मीद और विश्वास की रोशनी होती हैं। उनकी संवेदनशीलता, धैर्य और सेवा भावना ही स्वास्थ्य व्यवस्था की वास्तविक ताकत है।”

कुलपति प्रो. (डाॅ) के प्रतापन ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ की सराहना करते हुए कहा कि “किसी भी अस्पताल की पहचान उसकी अत्याधुनिक मशीनों से नहीं, बल्कि वहां कार्यरत नर्सों की करुणा, अनुशासन और समर्पण से होती है। मरीज के चेहरे पर लौटती मुस्कान, नर्सों की अथक सेवा का सबसे बड़ा सम्मान है।”

स्कूल ऑफ नर्सिंग की डीन प्रो. डॉ. जी. रामालक्ष्मी ने बताया कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस की थीम अवर नर्सेज अवर फ्यूचर इम्पावर्ड नर्सेज सेव लावस है। उन्होंने कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और सशक्त नर्सें ही स्वस्थ समाज की आधारशिला बनती हैं।

इस अवसर पर 350 से अधिक बीएससी नर्सिंग, जीएनएम और एएनएम छात्र-छात्राओं ने लैंप लाइटिंग सेरेमनी में भाग लेते हुए मरीजों की सर्वोत्तम सेवा और संवेदनशील देखभाल की शपथ ली। डॉ. पोनमारी ने स्कूल ऑफ नर्सिंग की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए वर्षभर की उपलब्धियों और गतिविधियों की जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। रंग-बिरंगी लोकधुनों, पारंपरिक नृत्यों और संगीतमय प्रस्तुतियों ने भारत की सांस्कृतिक विविधता को जीवंत कर दिया। फैशन शो में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वेशभूषाओं में आकर्षक कैटवॉक कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। प्रतियोगिता में संजना उनियाल प्रथम, भावना और मुस्कान संयुक्त रूप से द्वितीय तथा आरोही तृतीय स्थान पर रहीं।

“प्रादेशिक विविधता” कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार, मणिपुर और तिब्बत की संस्कृति, लोकपरंपराओं, वेशभूषा और रीति-रिवाजों की मनमोहक झलक प्रस्तुत की गई। रंगों, संगीत और लोकसंस्कृति से सजे इस आयोजन ने “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” की भावना को जीवंत कर दिया। प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड को प्रथम, तिब्बत को द्वितीय तथा मणिपुर एवं बिहार को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सप्ताहभर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। नेशनल ड्रॉप बॉल टीम चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करने वाली एसजीआरआर यूनिवर्सिटी की छात्राएं अंजलि यादव, आकांक्षा, दिया रावत, साक्षी सुहानी और आकांक्षा शर्मा को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। वहीं वेस्ट वॉरियर टीम के राहुल एवं उनकी टीम को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डाॅ दिनेश्वरी, रिबैका, कीर्ति हरजाई, रीना कंचन नौटियाल, कोमल आदि का भी विशेष सहयोग रहा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राज्य सरकार रियल एस्टेट क्षेत्र में पूर्ण पारदर्शिता, जवाबदेही और उपभोक्ता हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • लोहाघाट विधानसभा की पाटी नगर पंचायत में निर्दलीय नारायण लाल का परचम, जीत के बाद नारायण लाल ने लगाए धामी ज़िंदाबाद के नारे, बोले – “धामी जी के सेवक थे और रहेंगे”
  • दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज की संगतों पर पत्थरबाजी, संगतों ने भू-माफिया को पकड़कर किया पुलिस प्रशासन के हवाले
  • परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन, संगतों ने रक्तदान कर निभाई सेवा की परंपरा, 101 यूनिट रक्त संग्रहित
  • बद्रीनाथ से लौट रही श्रद्धालुओं की बस के ब्रेक फेल, आईटीबीपी की तत्परता से टला बड़ा हादसा
  • अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन की सख्ती, कई स्थानों से सरकारी भूमि कराई मुक्त; डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने कहा – राजकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए निरंतर जारी रहेगा अभियान 
  • घस्तोली से खराब वाहन ला रहा ट्रक बद्रीनाथ के पास पलटा, एक युवक की मौत
  • उत्तराखंड में 11 और 12 जून को मौसम का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी
  • भाजपा घर-घर रिपोर्ट कार्ड नहीं, 12 साल के अधूरे वादों का हिसाब लेकर जाए : गणेश गोदियाल
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.