posted on : फ़रवरी 26, 2021 6:41 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियानों के तहत में आज डुंडा पुलिस द्वारा चौकी प्रभारी डुंडा संजय शर्मा के नेतृत्व में रेणुका देवी मेले में आमजन को कोरोना महामारी के सम्बंध में जागरूक किया जिसमें पुलिस ने लोगो को बताया कि टीकाकरण के बाद भी हमें कोविड संबंधी आवश्यक सावधानियों का हर हाल में पालन करना चाहिए, हमारी लापरवाही हमें और दूसरे लोगों को खतरे में डाल सकती है, इस दौरान पुलिस द्वारा लोगों को मास्क भी वितरित किये गए।



