उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): जनपद के पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के जनपद उत्तरकाशी को नशामुक्त किये जाने के अभियान को सफल बनाने हेतु उत्तरकाशी पुलिस इस ओर लगातार कार्यवाही कर रही है, जिसमे पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर अंकुश लगाए जाने हेतु दिन-रात सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
जिसके क्रम में विगत रविवार देर रात्रि को थाना धरासू पुलिस द्वारा टीम गठित कर भैरव मंदिर नगुण बैरियर के पास संदिग्ध व्यक्तियों/तस्करों की चैकिंग की जा रही थी, चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति अभिषेक पुत्र मदन लाल निवासी ग्राम चकोन धनारी जिला उत्तरकाशी को चैक किया गया तो उसके कब्जे से 5.75 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना धरासू में उक्त अभियुक्त के विरुध्द NDPS Act की धारा 8/21 में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1-उपनिरीक्षक विनोद पंवार-थाना धरासू
2-कॉन्स्टेबल कमल नेगी-थाना धरासू
3-कॉन्स्टेबल हुकम सिंह-थाना धरासू





Discussion about this post