उतरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में आज CMI हॉस्पिटल देहरादून एवं इंडियन रेडक्रोस सोसायटी उत्तरकाशी द्वारा आयोजित मल्टी स्पेशियलिटी निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने यहां पहुंचे CMI के चिकित्सक डॉ. अपूर्व जैन (MD बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ. अभिनव जैन (हृदय रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. रोहित अरोड़ा (गैस्ट्रो सर्जन) का उत्तरकाशी में इस महत्वपूर्ण कैम्प में अपनी सेवा देने के लिए धन्यवाद एवं स्वागत अभिनंदन किया।
ज्ञात हो कि चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता एवं उत्कृष्टता के लिए सर्वोच्च राष्ट्रीय युगल NABH प्रमाणित उत्तराखंड एवं निकटवर्ती राज्यों का एकमात्र मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल CMI पिछले अनेक वर्षों से उत्तराखंड और विशेषकर उत्तरकाशी के लिए वरदान सिद्ध हुआ है। पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने भी यहां क्षेत्र के गंभीर अनेकों मरीजों का सफल इलाज करवाया है। इस अवसर पर उन्होंने रेडक्रोस सोसायटी उत्तरकाशी को भी इस अभिनव पहल के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में जिला अस्पताल की बेहतरी के लिए हर संभव सहायता का भरोषा देकर कोरोना काल मे बेहतर सेवाओं के लिए यहां मौजूद तमाम कर्मियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर जिला चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डॉ. सकलानी, रेडक्रोस सोसायटी उत्तरकाशी के अध्यक्ष अजय पूरी, कांग्रेस के भटवाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष कमल सिंह सहित अनेक स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।



