रविवार, जून 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कुम्भ कार्यो की शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने की समीक्षा, कहा महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं को नही होनी चहिये किसी तरह की परेशानी

शेयर करें !
posted on : मार्च 25, 2021 9:02 अपराह्न

हरिद्वार । उत्तराखण्ड के शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को मेला नियंत्रण भवन(सीसीआर) में महाकुम्भ मेला के अन्तर्गत कराये जा रहे स्थाई/अस्थाई कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मंत्री-विधायी एवं संसदीय कार्य, शहरी विकास, आवास, खाद्य नागरिक, एवं उपभोक्ता मामले, सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी बंशीधर भगत ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि महाकुम्भ मेले में पूरे विश्व से माँ गंगा का दर्शन करने श्रद्धालु आते हैं। अधिकारी इस बात का पूरा ध्यान रखें कि श्रद्धालुओं को जरा सी भी किसी तरह की परेशानी या दिक्कत नही होनी चाहिये तथा श्रद्धालु यहां से सुख व आनन्द की अनुभूति लेकर जाये। उन्होंने पुलिस के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं से विनम्रता का व्यवहार करें ताकि जो भी श्रद्धालु यहां से गंगा में स्नान करने के पश्चात अपने गन्तव्य को लौटें, उनके मन-मस्तिष्क में आपके विनम्र व्यवहार की छवि होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि इधर कोविड-19 का संक्रमण बढ़ रहा है। ऐसे समय में हमें पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है।

शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने समीक्षा बैठक के दौरान द्वारिका बिहार की खुदी सड़कों के बारे में गहरी नाराजगी जताई और अधिकारियों को सड़कों का निर्माण यथाशीघ्र करने के निर्देश दिये। उन्होंने द्वारिका बिहार में ही जगह-जगह पानी के लीकेज तथा पीने के पानी की गुणवत्ता काफी खराब होने पर अधिकारियों को फटकार लगाई तथा पेयजल निगम के एक्सियन को निर्देश दिये कि पानी की गुणवत्ता की जांच की जाये तथा जितने भी लीकेज हैं, उन्हें ठीक कराकर साफ-स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने इसके अलावा मेला क्षेत्र की जितनी भी आन्तरिक सड़कें हैं, उनमें जो भी कार्य-चाहे वे पैच वर्क के हों या उसमें डामरीकरण होना है, को 01 अप्रैल तक पूर्ण कराने के निर्देश दिये।

मंत्री बंशीधर भगत ने धनौरी-सिडकुल मार्ग के सम्बन्ध में सिंचाई विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली तथा मार्ग के निर्माण में हो रही देरी पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने अधिकारियों को मानव संसाधन बढ़ाकर मार्ग को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 01 अप्रैल तक यह मार्ग बनकर तैयार हो जायेगा।

बैठक में मेलाधिकारी दीपक रावत ने शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत को अभी तक हुये स्नानों की क्या व्यवस्था की गयी थी तथा उसमें कितने श्रद्धालु आये थे, के बारे में बताया। उन्होंने कुम्भ का भौगोलिक क्षेत्र, जो 24 सेक्टरों में बंटा है, कुल स्थाई/अस्थाई काम जो स्वीकृत हुये हैं के सम्बन्ध में बताया । उन्होंने यह भी बताया कि 10 नये घाट बनाये गये हैं, गोविन्द घाट की लम्बाई बढ़ाई गयी है।

मेलाधिकारी दीपक रावत ने शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत को जानकारी दी कि एक किमी लम्बे आस्था पथ का निर्माण किया गया है, जो पार्किंग से जुड़ा है तथा यहां हम मीडिया सेण्टर से भी पैदल ही पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा कि आठ नये ब्रिज बनाये गये हैं, जिनमें से चार पुल कनखल को बैरागी से जोड़ते हैं। उन्होंने भविष्य में मेला क्षेत्र को अतिक्रमण से मुक्त रखने के लिये कमेटी गठित करने पर विचार करने की बात कहीं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि बीएचईएल में एक संकरा पुल था, जिसका चैड़ीकरण किया गया है, जिससे जाम की स्थिति से निजात मिली है तथा सूखी नदी पर भी एक नया ब्रिज बनाया गया है, बैरागी के अन्दर छह किमी की पक्की सड़क बनाई गयी है।

मेलाधिकारी दीपक रावत ने बैठक में मीडिया सेण्टर के बारे में बताया कि चण्डीटापू में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का सभी आधुनिक संचार सुविधाओं से युक्त मीडिया सेण्टर बनाया गया है, जिसमें 500 लोग बैठक सकते हैं। उन्होंने बताया कि भूपतवाला में 150 बेड का सभी सुविधाओं से युक्त अस्पताल बनाया गया है। इस पर शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से महाकुम्भ की दृष्टि से अस्पतालों में डॉक्टरों की उपलब्धता के सम्बन्ध में जानकारी ली। रेन बसेरा के सम्बन्ध में बताते हुये मेलाधिकारी ने कहा कि पूरे मेला क्षेत्र में लगभग नौ रैन बसेरे बने हैं, जिनकी क्षमता 1500 बेड के करीब है।

बैठक में शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने शौचालयों के सम्बन्ध में भी विस्तृत जानकारी ली। मेलाधिकारी दीपक रावत ने बताया कि मेला क्षेत्र में कुल ग्यारह हजार के करीब शौचालय होंगे तथा शौचालयों में यूरेनल की भी व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र में आवश्यकतानुसार जगह-जगह अलग-अलग क्षमता के डस्टबिन रखे जा रहे हैं। बस अड्डों में बिजली, पानी आदि की पूरी व्यवस्था की जा रही है। मेलाधिकारी दीपक रावत ने बैठक में शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत को बताया कि पूरे मेला एरिया में 10 भव्य गेट लगाये जा रहे हैं। इस पर शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने निर्देश दिये कि चिड़ियापुर के आस-पास भी एक भव्य गेट लगाया जाये।

भाषा पुनर्गठन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) यतीश्वरानन्द ने बैठक में अधिकारियों से अखाड़ों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं के बारे में पूछा, तो मेलाधिकारी ने बताया कि सभी को आवश्यकतानुसार शौचालय उपलब्ध कराये जा रहे हैं तथा बिजली पानी आदि की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत को शाही स्नान पर्वों पर की जा रही पार्किंग व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर ओम प्रकाश जमदग्निक सांसद प्रतिनिधि, विकास तिवारी जिला मंत्री, भाजपा, सजंय सहगल, सचिव शहरी विकास शैलेश बगोली, जिलाधिकारी सी. रवि शंकर, अपर मेला अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, हरवीर सिंह, रामजी शरण शर्मा, लोक निर्माण, पेयजल, जल संस्थान, स्वास्थ्य सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीएम डॉ. आशीष चौहान ने की आपदा तैयारी एवं मानसून पूर्व व्यवस्थाओं की समीक्षा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के बग्घा चौवन में “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति IMA पासिंग आउट परेड, भारतीय सेना को मिले 481अफसर, 09 महिला कैडेटों ने भी रचा इतिहास
  • मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने रवाना किए जागरूकता रथ
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गदरपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा
  • धामी–पांडे की जुगलबंदी ने अफवाहों पर लगाया विराम
  • प्रभारी मंत्री ने की आपदा प्रबंधन कार्यों एवं नीलकंठ यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
  • गंगोत्री से गंगा सागर तक योग का संदेश, परमार्थ निकेतन में होगा विशेष योग कार्यक्रम
  • देहरादून : NDA की पहली महिला बैच ने फहराया परचम
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामई उपस्थिति में आईएमए की पासिंग आउट परेड सम्पन्न
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.