posted on : अगस्त 26, 2022 4:16 अपराह्न
कोटद्वार : भाबर स्थित भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में ऑपरेशन मुक्ति कार्यक्रम के तहत भिक्षावृत्ति, नशामुक्ति, साइबर क्राइम पर एक जनजागरुता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कोटद्वार के अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा वृहद् जानकारी दी गयी। भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसबी बत्रा व डीन प्रो. पीएस राणा द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक शेखर सुयाल व पुलिस उपाधीक्षक विभव सैनी को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। डीन प्रो. पीएस राणा के द्वारा स्वागत भाषण के साथ कार्यक्रम की वर्तमान में उपादेयता पर जोर देते हुए जनजागरुकता हेतु जैसे कार्यक्रमों हेतु पुलिस विभाग की सराहना की गयी।
अपर पुलिस अधीक्षक शेखर सुयाल द्वारा नशामुक्ति व भिक्षावृत्ति की प्रवृति को न पनपने देने का आवाहन किया वहीं पुलिस उपाधीक्षक विभव सैनी द्वारा साइबर क्राइम पर वृहद जानकारी दी व छात्र-छात्राओं की शंकाओं का समाधान भी किया। कार्यक्रम में सहा. कुलसचिव अरुण कुमार, डॉ. अरुण सिंह, ज्ञानेन्द्र, गुरजंट, राहुल,धीरेन्द्र, हर्षित, विकास सिंह, विकास कुमार, विकास पाल, श्वेता, ज्योति, साक्षी, शशि, ब्रिजेश, सुभाष, कुसुम, प्रदीप, भुवन, अमृता, ममता, मुकेश,मिलन, सतेन्द्र, हरेंद्र, नरेन्द्र, प्रेम आदि शिक्षक, कर्मचारी व छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. अनिल सिंह, उप कुलाधिपति डॉ. आशा सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से सीखने व उसे समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का सन्देश दिया।


