रविवार, जून 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया की अध्यक्षता में पीसीपीएनडीटी एक्ट के अन्तर्गत प्रस्तावित एवं संचालित कार्यो की गहनता से की गई समीक्षा

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 19, 2021 6:07 अपराह्न

चमोली : जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया की अध्यक्षता में सोमवार को पीसीपीएनडीटी एक्ट के अन्तर्गत प्रस्तावित एवं संचालित कार्यो की गहनता से समीक्षा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पीसीपीएनडीटी अधिनियम का कडाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने सभी अल्ट्रासाउंड केन्द्रों को पूर्व में अनिवार्य रूप से फार्म-एफ भरने के निर्देश जारी किए थे। लेकिन जोशी क्लीनिक थराली द्वारा फार्म-एफ उपलब्ध नही कराया जा रहा है। जिसको देखते हुए जिलाधिकारी ने सीएमओ निर्देश दिए कि जोशी क्लीनिक को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी करें तथा अग्रिम आदेशों तक अल्ट्रासाउंड संचालन पर रोक लगाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पीसीपीएनडीपी एक्ट का उदेश्य चाइल्ड सेक्स रेश्यों में सुधार लाना है। अल्ट्रासाउंड केन्द्र पर अल्ट्रासाउंड के लिए आवेदन प्राप्त होने पर फार्म भरते समय आवेदक का पता एवं मोबाइल नंबर लेते हुए गर्भवती महिलाओं की नियमित निगरानी की जाए। ताकि भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराध को रोककर लिगांनुपाल में सुधार लाया जा सके।

पीसीपीएनडीटी एक्ट की जिला सलाहकार समिति की बैठक में अल्ट्रासाउंड मशीन संचालन हेतु प्राप्त आवेदनों एवं पूर्व में पंजीकृत अल्ट्रासाउंड मशीनों के संदर्भ में गहनता से समीक्षा की गई। जिला अस्पताल में नई अल्ट्रासाउंड मशीन के पंजीकरण के संबध में जिलाधिकारी ने कहा कि जिला अस्पताल में पूर्व में पंजीकृत दो मशीनें, जो वर्तमान में खराब पडी है, उनका पंजीकरण निरस्त करने के बाद ही नई मशीन का पंजीकरण किया जाएगा। उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में सर्जरी से संबधित मरीजों का अल्ट्रासाउंड करने की अनुमति चाहने हेतु डा0 राजीव शर्मा (वरिष्ठ सर्जन) के आवेदन के संदर्भ में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पीपलकोटी धर्मार्थ चिकित्सालय में डॉ. भंडारी को मंगलवार को अल्टासाउंड संचालन हेतु लाइसेंस दिए जाने की अनुमति दी गई।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा पशुओं की चिकित्सा हेतु अल्ट्रासाउंड मशीन के संचालन की अनापत्ति चाहने के लिए प्राप्त आवेदन एवं समस्त अभिलेखों का परीक्षण करने के उपरांत निर्धारित मानकों एवं नियमों के अनुरूप अनापत्ति देने का निर्णय लिया गया। न्यू आकाश अल्ट्रासाउंड सेंटर द्वारा पूर्व में अल्ट्रासाउंड संचालन हेतु किए गए आवेदन पर अभी तक उत्तराखंड मेडिकल कांउसिल में रजिस्ट्रेशन प्रस्तुत न करने पर जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देश दिए कि न्यू अकाश अल्ट्रासाउंड सेंटर को रजिस्ट्रेशन प्रस्तुत करने हेतु अनुस्मारक भेजना सुनिश्चित करें।

जिला समन्वयक संदीप कण्डारी ने बैठक में पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत संचालित कार्यो की जानकारी देते हुए अल्ट्रासाउंड केन्द्रों के पंजीकरण संबधी प्रस्ताव समिति के समक्ष रखे। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीएस राणा, सीएमएस डॉ. जेएस चुफाल, एसीएमओ डॉ. उमा रावत, डीजीसी फौजदारी प्रकाश भण्डारी, हिमांद संस्था के सचिव डा. उमा शंकर, जिला समन्वयक संदीप कण्डारी एवं समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीएम डॉ. आशीष चौहान ने की आपदा तैयारी एवं मानसून पूर्व व्यवस्थाओं की समीक्षा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के बग्घा चौवन में “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति IMA पासिंग आउट परेड, भारतीय सेना को मिले 481अफसर, 09 महिला कैडेटों ने भी रचा इतिहास
  • मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने रवाना किए जागरूकता रथ
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गदरपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा
  • धामी–पांडे की जुगलबंदी ने अफवाहों पर लगाया विराम
  • प्रभारी मंत्री ने की आपदा प्रबंधन कार्यों एवं नीलकंठ यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
  • गंगोत्री से गंगा सागर तक योग का संदेश, परमार्थ निकेतन में होगा विशेष योग कार्यक्रम
  • देहरादून : NDA की पहली महिला बैच ने फहराया परचम
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामई उपस्थिति में आईएमए की पासिंग आउट परेड सम्पन्न
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.