posted on : अप्रैल 18, 2021 2:52 अपराह्न
देहरादून : पुलिस कंट्रोल रूम टिहरी से सूचना मिली कि दो व्यक्ति कोटेश्वर मंदिर के समीप भागीरथी नदी में नहाते समय डूब गए है. उक्त सूचना पर SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल के लिए मय रेस्क्यू उपकरणों के रवाना हुए. SDRF डीप डाइविंग टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर 25 से 30 फीट की गहराई में जाकर कड़ी मेहनत कर बॉडी रिकवर की तथा जिला पुलिस के सुपुर्द की गई.


