सोमवार, नवम्बर 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखण्ड : नेपाल के लिए सफर होगा और भी आसान, पढ़ें पूरी खबर

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 23, 2026 11:24 अपराह्न
देहरादून : उत्तराखण्ड परिवहन निगम प्रदेश से नेपाल के बीच सीधी बस सेवा शुरू करने की तैयारी में जुट गया है। इसके लिए निगम को 16 परमिट मिल चुके हैं। इनमें हरिद्वार से नेपालगंज के लिए 12 और देहरादून से महेंद्रनगर के लिए चार परमिट शामिल हैं। परमिट मिलने के बाद अब मैत्री बस सेवा के संचालन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसके शुरू होने से उत्तराखण्ड और नेपाल के बीच सफर करने वाले यात्रियों को सीधी बस सुविधा मिल सकेगी।
 
वहीं, रोडवेज ने घाटे के चलते बंद की गई लंबी दूरी की वोल्वो बस सेवाओं को भी दोबारा शुरू करने की तैयारी की है। जम्मू-कटरा, अयोध्या, अमृतसर, टनकपुर और मथुरा रूट पर वोल्वो बसों का संचालन फिर से बहाल करने की योजना है। इसके लिए निगम मुख्यालय स्तर पर कवायद शुरू कर दी गई है।
 
16 वोल्वो बसों का अनुबंध समाप्त, किराया तय करने की कवायद
निगम की ओर से लंबी दूरी के विभिन्न मार्गों पर अनुबंध के आधार पर वोल्वो बसों का संचालन किया जाता है। इनमें से 16 बसों का अनुबंध हाल ही में समाप्त हो चुका है। अब मुख्यालय इन बसों का अनुबंध आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए मंडलीय प्रबंधकों को पत्र भेजकर बस मालिकों से किराये के संबंध में बातचीत करने के निर्देश दिए गए हैं।
 
निगम की कोशिश है कि अनुबंध बढ़ाने से पहले ही बसों का किराया निर्धारित कर लिया जाए। इससे भविष्य में बस मालिकों की ओर से किराया बढ़ाने को लेकर दबाव की स्थिति न बने। किराये पर सहमति बनने के बाद अनुबंध विस्तार की प्रक्रिया पूरी कर बसों का संचालन शुरू किया जा सकेगा। उम्मीद है कि एक सप्ताह के भीतर इस संबंध में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
 
किराया तय होते ही बहाल होंगी वोल्वो सेवाएं
महाप्रबंधक संचालन क्रांति सिंह ने बताया कि लंबी दूरी की वोल्वो बस सेवाओं को दोबारा शुरू करने के लिए सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। बस मालिकों से किराये को लेकर चर्चा की जा रही है। सहमति बनने के बाद अनुबंध बढ़ाए जाएंगे और बसों का संचालन बहाल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारत-नेपाल के बीच मैत्री बस सेवा को सुगम बनाने के लिए निगम को 16 परमिट मिले हैं। इन पर बस संचालन की तैयारियां की जा रही हैं।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • ऋषिकेश में इंडस्ट्री एंड वेलनेस एक्सपो का समापन, देवभूमि पिचैथॉन में जीवन ऑर्गेनिक्स प्रथम
  • बैकुंठ चतुर्दशी मेले में पहुंचे सीएम धामी, श्रीनगर को साइंस सिटी और नई विकास योजनाओं की दी सौगात
  • सीएम धामी ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, भेंट किए स्थानीय उत्पाद और कुंभ-2027 की प्रतीक मां गंगा की प्रतिकृति
  • उत्तराखण्ड : नेपाल के लिए सफर होगा और भी आसान, पढ़ें पूरी खबर
  • कोटद्वार में गुलदार का जानलेवा हमला, महिला को बनाया निवाला; गांव में दहशत
  • बैकुंठ चतुर्दशी पर कमलेश्वर महादेव मंदिर में होगा खड़ दीपक अनुष्ठान, संतान की कामना में रातभर तप करेंगे 200 दंपति, दो विदेशी दंपति भी शामिल
  • बिसलेरी के पैकेज्ड पानी पर FSSAI की सख्ती, गोवा प्लांट के सैंपल जांच में असुरक्षित, कंपनी के खिलाफ मुकदमे को मंजूरी
  • कोटद्वार : गुलदार के हमले में महिला की मौत पर सुरेन्द्र सिंह नेगी ने जताया आक्रोश
  • गौचर बाजार में भटकता मिला 15 वर्षीय किशोर, पुलिस ने परिजनों को सौंपा
  • सीएम धामी ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले का किया शुभारंभ, श्रीनगर में साइंस सिटी बनेगी, पंचप्रयाग और धारी देवी में बनेंगे आधुनिक घाट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.