बुधवार, नवम्बर 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोटद्वार : गुलदार के हमले में महिला की मौत पर सुरेन्द्र सिंह नेगी ने जताया आक्रोश

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 23, 2026 11:13 अपराह्न
कोटद्वार : सनेह क्षेत्र के कोटड़ीढांग में गुलदार के हमले में 42 वर्षीय कविता कोठियाल की दर्दनाक मृत्यु पर उत्तराखण्ड के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेन्द्र सिंह नेगी ने गहरा दुःख और आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने इस गंभीर घटना के बाद प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल से फोन पर वार्ता कर हमलावर गुलदार को आदमखोर घोषित करते हुए उसे मारने के आदेश तत्काल जारी करने की मांग की।
 
नेगी ने कहा कि कोटद्वार के सनेह, कोटड़ीढांग, ग्रास्टनगंज, शिवपुर, ध्रुवपुर, झंडीचौड़ सहित आसपास के अनेक क्षेत्रों में लंबे समय से बाघ और गुलदार की सक्रियता बनी हुई है। इस गंभीर समस्या को लेकर वह लगातार वन मंत्री और वन विभाग के अधिकारियों को आगाह करते रहे हैं। वन विभाग की टीम के साथ भी उनका निरंतर संपर्क बना हुआ था। उन्होंने बताया कि उनके कहने पर प्रभावित क्षेत्र में वन विभाग द्वारा एक पिंजरा भी लगाया गया था, लेकिन इतने बड़े क्षेत्र के लिए एक पिंजरा पर्याप्त नहीं था। उन्होंने कई बार अतिरिक्त पिंजरे लगाने, गश्त बढ़ाने और गुलदार की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण करने की आवश्यकता जताई थी। इसके बावजूद क्षेत्र में गुलदार का आतंक बना रहा और कई लोग हमलों में घायल भी हुए।
 
नेगी ने कहा कि क्षेत्र के लोग, विशेषकर महिलाएं और बच्चे, लंबे समय से भय के माहौल में जीवन जीने को मजबूर हैं। उन्होंने पहले भी इस खतरे को गंभीरता से लेते हुए शासन-प्रशासन को आगाह किया था, लेकिन आज कविता कोठियाल जी की दर्दनाक मृत्यु ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। यह घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है।
 
घटना के बाद नेगी ने तत्काल वन मंत्री सुबोध उनियाल से फोन पर बात कर स्पष्ट रूप से मांग की कि हमलावर गुलदार को आदमखोर घोषित कर उसे मारने के लिए आज ही आवश्यक आदेश जारी किए जाएं। इस पर वन मंत्री सुबोध उनियाल ने उन्हें आश्वस्त किया कि संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे और आधे घंटे के भीतर इस संबंध में आदेश जारी करने की कार्रवाई की जाएगी। नेगी ने कहा कि अब केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा। क्षेत्र की जनता की सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए और किसी अन्य व्यक्ति की जान जाने से पहले ठोस कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने सनेह एवं आसपास के सभी प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पिंजरे लगाने, वन विभाग की गश्त बढ़ाने तथा ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
 
अंत में नेगी ने दिवंगत कविता कोठियाल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सरकार और वन विभाग को इस घटना से सबक लेते हुए भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पूरी गंभीरता और तत्परता से कार्य करना चाहिए।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • बदरीनाथ धाम में ईको पर्यटन शुल्क से नगर पंचायत की झोली में आए 1.57 करोड़ रुपये
  • छह माह के लिए बंद हुए लाटू देवता मंदिर के कपाट, बैसाख पूर्णिमा को होंगे दर्शन
  • पिथौरागढ़ के छारछुम में भारत-नेपाल मैत्री पुल का शुभारंभ
  • विधानसभा चुनाव-2027 की ड्यूटी से बचना विभागों को पड़ेगा भारी, 250 से अधिक विभागों को नोटिस की तैयारी
  • हरिद्वार में ASI को महिला ने जड़ा थप्पड़, पति ने खुद को मेजर बताकर दी धमकी
  • दिल्ली छोड़ गांव में शुरू किया मुर्गी पालन, ग्रामोत्थान परियोजना के सहयोग से सम्पत्ति देवी ने खड़ी की अपनी आजीविका की राह
  • 08 से 10 जनवरी 2027 तक आयोजित होगी द्वितीय श्री घण्टाकर्ण कथा
  • रायचंद हाउस में रखें कदम : पहली बार बॉलीवुड के सबसे मशहूर फैमिली होम में से एक को जीवंत कर रही है एयरबीएनबी
  • सुनील की कप्तानी में दून किंग राइडर दूसरी बार बनी चैंपियन, सधी गेंदबाजी के दम पर फाइनल में दून स्ट्राइकर्स को 36 रन से हराया
  • मालदेवता-टिहरी रोड पर अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ एमडीडीए की कार्रवाई, 3-4 बीघा भूमि पर की गई सीलिंग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.