मंगलवार, नवम्बर 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

छह माह के लिए बंद हुए लाटू देवता मंदिर के कपाट, बैसाख पूर्णिमा को होंगे दर्शन

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 24, 2026 11:56 अपराह्न
  • पुजारी ने आंखों पर पट्टी बांधकर मंदिर में प्रवेश कर जलाया दीपक, नागमणि की मान्यता के चलते श्रद्धालु 12 मीटर दूर से करते हैं पूजा
चमोली। देवाल विकासखंड के वाण गांव स्थित प्रसिद्ध लाटू देवता मंदिर के कपाट मंगलवार को विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के साथ छह माह के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के बाद अब श्रद्धालु बैसाख पूर्णिमा को ही लाटू देवता के दर्शन कर सकेंगे। इस अवसर पर मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना, हवन और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। कपाट बंद होते ही पूरा क्षेत्र लाटू देवता के जयकारों से गूंज उठा।

आंखों पर पट्टी बांधकर पुजारी ने मंदिर में किया प्रवेश

मंगलवार सुबह मंदिर के पुजारी खीम सिंह ने परंपरा के अनुसार आंखों पर पट्टी बांधकर मंदिर में प्रवेश किया और दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद मंदिर के मुख्य कपाट विधि-विधान से बंद कर दिए गए। राजजात समिति वाण के अध्यक्ष हीरा गढ़वाली ने बताया कि मंदिर के कपाट छह माह बाद बैसाख पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए दोबारा खोले जाएंगे। कपाटबंदी के अवसर पर मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना और हवन किया गया तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

नागमणि की मान्यता, 12 मीटर दूर से करते हैं श्रद्धालु पूजा

लाटू देवता मंदिर अपनी अनूठी धार्मिक परंपराओं और मान्यताओं के कारण श्रद्धालुओं के लिए रहस्य का विषय बना हुआ है। पुजारी खीम सिंह के अनुसार, मंदिर के भीतर पुजारी के अलावा किसी अन्य व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं है। मान्यता है कि मंदिर के अंदर नागमणि विराजमान है, जिसे देखने से आंखों की रोशनी जा सकती है। इसी मान्यता के चलते श्रद्धालु मंदिर से करीब 12 मीटर की दूरी पर रहकर ही पूजा-अर्चना करते हैं।

इस अवसर पर पंडित रमेश कुनियाल, नवीन चंद्र, वाण की प्रधान नंदुली देवी, बीडीसी सदस्य हेमा देवी, महाबीर बिष्ट, संदीप कुमार आर्य, गौरी खत्री, मोहन गांववासी, हीरा गढ़वाली, कृष्णा बिष्ट, हीरा पहाड़ी, हीरा बुग्याली, मनोज पाल, मदन मोहन और लक्ष्मण सिंह सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • बदरीनाथ धाम में ईको पर्यटन शुल्क से नगर पंचायत की झोली में आए 1.57 करोड़ रुपये
  • छह माह के लिए बंद हुए लाटू देवता मंदिर के कपाट, बैसाख पूर्णिमा को होंगे दर्शन
  • पिथौरागढ़ के छारछुम में भारत-नेपाल मैत्री पुल का शुभारंभ
  • विधानसभा चुनाव-2027 की ड्यूटी से बचना विभागों को पड़ेगा भारी, 250 से अधिक विभागों को नोटिस की तैयारी
  • हरिद्वार में ASI को महिला ने जड़ा थप्पड़, पति ने खुद को मेजर बताकर दी धमकी
  • दिल्ली छोड़ गांव में शुरू किया मुर्गी पालन, ग्रामोत्थान परियोजना के सहयोग से सम्पत्ति देवी ने खड़ी की अपनी आजीविका की राह
  • 08 से 10 जनवरी 2027 तक आयोजित होगी द्वितीय श्री घण्टाकर्ण कथा
  • रायचंद हाउस में रखें कदम : पहली बार बॉलीवुड के सबसे मशहूर फैमिली होम में से एक को जीवंत कर रही है एयरबीएनबी
  • सुनील की कप्तानी में दून किंग राइडर दूसरी बार बनी चैंपियन, सधी गेंदबाजी के दम पर फाइनल में दून स्ट्राइकर्स को 36 रन से हराया
  • मालदेवता-टिहरी रोड पर अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ एमडीडीए की कार्रवाई, 3-4 बीघा भूमि पर की गई सीलिंग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.