मंगलवार, नवम्बर 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पिथौरागढ़ के छारछुम में भारत-नेपाल मैत्री पुल का शुभारंभ

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 24, 2026 11:54 अपराह्न
पिथौरागढ़ : भारत और नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों के लिए 23 नवंबर को एक ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ गई। जनपद पिथौरागढ़ की धारचूला तहसील के अंतर्गत छारछुम गांव और नेपाल के दार्चुला जिले के असीगड़ा गांव को जोड़ने वाले भारत – नेपाल मैत्री पुल (छारछुम मोटर पुल) का 23 नवंबर को विधिवत शुभारंभ किया गया। भारत के प्रधानमंत्रश्री नरेंद्र मोदी एवं नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने दिल्ली से संयुक्त रूप से पुल का लोकार्पण किया।
 
 
इस अवसर पर छारछुम ब्रिज पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी आशीष भटगांई, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे, डीआईजी एसएसबी एस. सुब्रमणियम, कमिश्नर कस्टम्स मयंक शर्मा तथा नेपाल के मुख्य जिलाधिकारी वर्तराज पौडेल सहित दोनों देशों के प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
 
पुल के शुभारंभ को लेकर सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। मोटर पुल के रूप में मिली इस सौगात से क्षेत्रवासी खुशी से झूम उठे। स्थानीय लोगों ने पारंपरिक तरीके से नृत्य एवं गायन के माध्यम से अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने छारछुम मोटर पुल की सौगात मिलने पर भारत सरकार एवं नेपाल सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पुल सीमांत क्षेत्र के विकास और दोनों देशों के नागरिकों के बीच आपसी संपर्क को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होगा।
 
इस अवसर पर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने कहा कि लगभग 33 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 110 मीटर लंबा यह मोटर पुल सीमांत क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। पुल के शुरू होने से भारत और नेपाल के सीमावर्ती गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा दोनों देशों के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक संबंधों को नई मजबूती और ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह पुल क्षेत्रवासियों के लिए विकास और बेहतर संपर्क का नया मार्ग प्रशस्त करेगा।
 
नेपाल के दार्चुला के मुख्य जिलाधिकारी वर्तराज पौडेल ने कहा कि इस पुल के संचालन से क्षेत्रीय लोगों को बड़े आर्थिक और सामाजिक लाभ मिलेंगे। पहले यहां के लोग झूला पुलों से आवाजाही करते थे, अब पुल के संचालन से गाड़ियों से आवाजाही होगी और लोगों का समय बचेगा तथा आर्थिकी को गति मिलेगी।
 
उल्लेखनीय है कि छारछुम मोटर पुल उत्तराखण्ड क्षेत्र में भारत और नेपाल के बीच निर्मित दूसरा मोटरेबल पुल है। इससे पूर्व बनबसा में भारत-नेपाल के बीच मोटर पुल के माध्यम से आवागमन संचालित होता है। छारछुम पुल के शुभारंभ से सीमांत क्षेत्र में संपर्क सुविधा सुदृढ़ होने के साथ ही स्थानीय स्तर पर व्यापारिक एवं सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • बदरीनाथ धाम में ईको पर्यटन शुल्क से नगर पंचायत की झोली में आए 1.57 करोड़ रुपये
  • छह माह के लिए बंद हुए लाटू देवता मंदिर के कपाट, बैसाख पूर्णिमा को होंगे दर्शन
  • पिथौरागढ़ के छारछुम में भारत-नेपाल मैत्री पुल का शुभारंभ
  • विधानसभा चुनाव-2027 की ड्यूटी से बचना विभागों को पड़ेगा भारी, 250 से अधिक विभागों को नोटिस की तैयारी
  • हरिद्वार में ASI को महिला ने जड़ा थप्पड़, पति ने खुद को मेजर बताकर दी धमकी
  • दिल्ली छोड़ गांव में शुरू किया मुर्गी पालन, ग्रामोत्थान परियोजना के सहयोग से सम्पत्ति देवी ने खड़ी की अपनी आजीविका की राह
  • 08 से 10 जनवरी 2027 तक आयोजित होगी द्वितीय श्री घण्टाकर्ण कथा
  • रायचंद हाउस में रखें कदम : पहली बार बॉलीवुड के सबसे मशहूर फैमिली होम में से एक को जीवंत कर रही है एयरबीएनबी
  • सुनील की कप्तानी में दून किंग राइडर दूसरी बार बनी चैंपियन, सधी गेंदबाजी के दम पर फाइनल में दून स्ट्राइकर्स को 36 रन से हराया
  • मालदेवता-टिहरी रोड पर अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ एमडीडीए की कार्रवाई, 3-4 बीघा भूमि पर की गई सीलिंग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.