सोमवार, अगस्त 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

UCC लागू करने के लिए मिलेगी ट्रेनिंग, समान नागरिक संहिता ड्राफ्टिंग कमेटी की पहली बैठक में हुए यह निर्णय

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 26, 2024 10:56 अपराह्न

देहरादून : पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि एक उप समिति रूल तैयार करेगी, दूसरी कमेटी पंजीकरण, प्रमाणपत्र जैसी सुविधाओं के लिए पोर्टल और मोबाइल एप तैयार करने का काम देखेगी। प्रशिक्षण मॉडयूल भी तैयार होगा।उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता- UCC लागू किए जाने के लिए अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। समान नागरिक संहिता की नियमावली बनाने के लिए गठित कमेटी की पहली बैठक में इसके लिए उपसमिति गठित किए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही दो अन्य उप समितियां बनाई गई हैं।

उत्तराखंड सरकार ने समान नागरिक संहिता की नियमावली तैयार करने के लिए पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया हुआ है। समिति की पहली बैठक शनिवार को राजभवन से सटे सर्किट हाउस एनेक्सी में हुई।जिसमें काम काज आगे बढ़ाने के लिए तीन उपसमितियों का गठन करने का निर्णय लिया गया। शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि एक उप समिति रूल तैयार करेगी, दूसरी कमेटी पंजीकरण, प्रमाणपत्र जैसी सुविधाओं के लिए पोर्टल और मोबाइल एप तैयार करने का काम देखेगी। जबकि तीसरी कमेटी यूसीसी लागू करने के लिए अधिकृत होने वाले अधिकारियों को प्रशिक्षण देने का मॉड्यूल तैयार करेगी। बैठक में कमेटी के सभी सदस्य शामिल हुए, कमेटी की अगली बैठक मार्च प्रथम सप्ताह में हो सकती है।

विहित है कि प्रदेश सरकार समान नागरिक संहिता का विधेयक विधानसभा से पारित करवा चुकी है, अब इस पर राज्यपाल के जरिए राष्ट्रपति से अंतिम मंजूरी ली जानी है। एक्ट लागू होने के साथ ही इसे लागू करने के लिए नियमावली भी बनाए जानी है।नियमावली बनाने के लिए ही विशेष कमेटी का गठन किया गया है। नियमावली कैबिनेट से मंजूर होने के साथ ही सरकार समान नागरिक संहिता को लागू कर देगी।

शादी का पंजीकरण अनिवार्य

समान नागरिक संहिता (UCC) के तहत उत्तराखंड में शादी का पंजीकरण अब अनिवार्य होने जा रहा है। संहिता लागू करने के लिए नियमावली बनाए जाने की तैयारी शुरू हो गई। सूत्रों के अनुसार विवाह पंजीकरण संबंधित ज्यादातर कार्य डिजिटल माध्यम से कराए जाएंगे। इसके लिए पोर्टल के साथ ही ऐप की सुविधा भी दी जा सकती है। समान नागरिक संहिता का विधेयक विधानसभा से पारित किए जाने के बाद पुष्कर सिंह सरकार इसकी नियमावली बनाने के लिए भी कमेटी का गठन कर चुकी है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • नीति घाटी में लापता BRO हवलदार पंकज की तलाश तेज, सीएम धामी ने परिजनों से की बात
  • एसएसपी दून के नेतृत्व में लोगों चेहरों पर मुस्कान बिखेरती दून पुलिस
  • हिमवंत फाउंडेशन सोसायटी ने देवांचल विहार में मनाया स्वतंत्रता दिवस एवं तीज उत्सव
  • टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, हर संभावित स्थान पर बारीकी से खोजबीन, पंपों से पानी निकालने, मलबा हटाने और टनल में फंसी मशीनों को बाहर निकालने का कार्य युद्धस्तर पर जारी
  • घरेलू गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की डेट बड़ी, 23 अगस्त के बाद सेवा हो जाएगी बाधित
  • रिकॉर्ड 34 हजार सरकारी नौकरियों के बाद अब युवाओं को कौशल और उद्यमिता की उड़ान, धामी सरकार में युवा बने सबसे बड़े लाभार्थी
  • टीएचडीसी टनल और तमक नाले में रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाएं – कौशिक
  • बेरोजगार डिग्रीधारी लैब तकनीशियनों ने हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात
  • स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण, साथ में की कई घोषणाएं
  • मायापुर–पीपलकोटी टनल हादसा : एक लापता श्रमिक का शव बरामद, दो की तलाश जारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.