रविवार, जून 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पहचान छिपाने वालों की अब खैर नहीं, पुलिस ने शुरू किया आपरेशन क्रैक डाउन

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 16, 2026 11:27 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड में संदिग्धों को की अब खेर नहीं पुलिस ने पहचान छिपाने वालों की धरपकड़ को आपरेशन क्रैक डाउन शुरू कर दिया है। इसके तहत एक माह तक यह अभियान चलेगा। चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि प्रदेश की शांतवादियों में छिपकर रहने वाले आपराधिक तत्वों के विरूद्ध एक माह तक आपरेशन क्रैक डाउन चलेगा। आपरेशन शुरू करने की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि जिले के सभी थाना चौकी तथा सर्किल स्तर पर अभियान प्रारंभ हो गया है। इसके तहत जनपद में रहने वाले अज्ञात, अपरिचित तथा संदिग्ध बाहरी व्यक्तियों की पृष्ठभूमि का सत्यापन कर आपराधिक गतिविधियों को जड़ से समाप्त किया जाएगा। बताया कि पुलिस का फोकस उन बाहरी अपरिचित व्यक्तियों पर रहेगा जो आश्रमों, होमस्टे, होटल, गेस्टहाउस, हॉस्टल, पेइंग गेस्टहाउस, किराए के मकानों, कोचिंग सेंटरों में रह रहे हैं। इसके अलावा बाहरी श्रमिकों की पृष्ठभूमि का भी पता लगाया जाएगा।

एसपी पंवार ने बताया कि इसके लिए थाना स्तर पर फील्ड टीमें गठित कर दी गई है। इसके  तहत थाना क्षेत्रों में रह रहे लोगों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। एक डेटा विश्लेषण टीम की ओर से एकत्रित सूचनाओं का तकनीकी परीक्षण कर राष्ट्रीय पोर्टलों से मिलान किया जाएगा। अन्य राज्यों से समन्वय स्थापित कर संदिग्ध व्यक्तियों पर खास निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान व्यवसाय, नौकरी, श्रम कार्य या अल्पावधि प्रवास को आए व्यक्तियों के पहचान पत्र/आईडी के आधार पर सत्यापन करने की कवायद शुरू कर दी गई है। मकान मालिकों, होटल एवं होम स्टे संचालकों से अपने यहां निवासरत व्यक्तियों का विवरण संबंधित थाने में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने की अपील की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य जनपद में महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।  आपराधिक पृष्ठभूमि छिपाकर रहने वाले तत्वों की पहचान कर किसी भी असामाजिक गतिविधि पर प्रभावी अंकुश लगाना पुलिस का मुख्य मकसद रहेगा। 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • दून में बढ़ रहे सेंसोरिन्यूरल हियरिंग लॉस के मामले, हर माह 20 मरीजों में हो रही पुष्टि
  • 4 जुलाई से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा, 5 जुलाई को CM धामी पहले जत्थे को दिखाएंगे हरी झंडी
  • सिंगटाली पुल के पास गंगा में नहाते समय दिल्ली के दो युवक बहकर लापता, सर्च अभियान जारी
  • धाकड़ व धुरंधर के बाद अब “धैर्यवान धामी”, दो दिन तक हाई अलर्ट के बीच मुख्यमंत्री ने खुद संभाली कमान; दिल्ली, पंजाब व सिख प्रतिनिधियों से निरंतर संपर्क में रहे धामी
  • एसजीआरआर स्कूलों को “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” बनाने पर मंथन, 100 से अधिक प्रधानाचार्यों ने किया प्रतिभाग
  • एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
  • अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य – केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा
  • नीलकंठ मंदिर में बिछड़ी 7 वर्षीय बालिका को पौड़ी पुलिस ने परिजनों से सकुशल मिलाया
  • रामझूला घूमने आई पर्यटक महिला का गुम हुआ डेढ़ लाख का सामान पुलिस की तत्परता से हुआ बरामद
  • पेट्रोल पंपों पर बिकेगा उत्तराखण्ड का स्वाद, हिलान्स आउटलेट से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.