शनिवार, जुलाई 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

4 जुलाई से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा, 5 जुलाई को CM धामी पहले जत्थे को दिखाएंगे हरी झंडी

शेयर करें !
posted on : जून 28, 2026 8:00 अपराह्न

हल्द्वानी : कुमाऊं आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत की अध्यक्षता में आज कैलाश मानसरोवर यात्रा की तैयारियों को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक  हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। 

मंडल आयुक्त ने बताया कि कैलाश मानसरोवर यात्रा 04 जुलाई, 2026 से प्रारंभ होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 5 जुलाई को श्रद्धालुओं के प्रथम दल को हरी झंडी दिखाकर टीआरसी टनकपुर से लिपुलेख-गुंजी के लिए रवाना करेंगे।

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम जनपद पिथौरागढ़ व जनपद चंपावत के जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक सहित केएमवीएन के अधिकारियों के साथ ही बीआरओ,एनएच,सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों से वार्ता कर कैलाश मानसरोवर यात्रा को सुगम, सुव्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराए जाने के निर्देश दिए। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं को भी अधिक बेहतर बनाने के निर्देश दिए। कुमाऊं आयुक्त ने श्रद्धालुओं के ठहरने, खाने-पीने और सुगम आवागमन की सभी व्यवस्थाएं को पहले ही पूर्ण करने व यात्रा मार्ग पर स्थित पड़ावों पर समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।  कुल 10 दल कैलाश मानसरोवर यात्रा हेतु रवाना होंगे। प्रत्येक दल में लगभग 50 श्रद्धालु होंगे। टनकपुर से दल की कैलाश मानसरोवर यात्रा 18 दिन की होगी। 

स्वास्थ्य अधिकारियों को यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए मेडिकल व्यवस्था करने और आपात स्थिति हेतु डॉक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती, एम्बुलेंस आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान भू-स्खलन और वर्षा की स्थिति में श्रद्धालुओं को राहत पहुंचाने हेतु उचित व्यवस्था की गई है। एनडीआरएफ/एसडीआरएफ की टीमें अलर्ट मोड पर रहेंगी।विषम परिस्थितियों में श्रद्धालुओं के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की व्यवस्था कर ली गई है। यात्रा मार्ग पर सड़क अवरुद्ध होने की स्थिति में तत्काल खोलने हेतु बीआरओ और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। सभी संवेदनशील स्थानों पर मशीनरी तैनात रहेगी।

मंडल आयुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और “अतिथि देवो भवः” की भावना के साथ सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी चंपावत व जिलाधिकारी पिथौरागढ़, वरिष्ठ अधीक्षक पिथौरागढ़, पुलिस अधीक्षक चंपावत, बीआरओ चीफ, महाप्रबंधक केएमवीएन मनीष  कुमार आदि उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जनता की सहभागिता से और मजबूत बनेगी देहरादून महायोजना 2041 – उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी
  • सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र किया दायर
  • देहरादून के दिल में बस गई ‘बेबी डू डाई डू’, दर्शकों के प्यार के आगे झुकी पूरी स्टार कास्ट
  • राज्य में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्यभर में संचालित हो रहा जन सम्पर्क अभियान
  • ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम आशीष चौहान ने दिए निर्देश
  • 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन की सेवाएं रविवार तक आंशिक रूप से प्रभावित, विद्युत प्रणाली के उन्नयन और मुख्य केबल बदलने का कार्य जारी, एनएचएम ने आमजन से मांगा सहयोग
  • डीएम अपूर्वा पाण्डे ने क्षतिग्रस्त जखेड़ा पेयजल योजना का किया निरीक्षण, शनिवार से नियमित जलापूर्ति बहाल करने के दिए सख्त निर्देश
  • पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में भूजल संरक्षण की दिशा में वैज्ञानिक पहल, पीजोमीटर स्थापना कार्य शुरू
  • कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की ने की विभागवार समीक्षा बैठक, समयबद्ध रूप से व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश
  • कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता – मेलाधिकारी सोनिका
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.