रविवार, जून 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सिंगटाली पुल के पास गंगा में नहाते समय दिल्ली के दो युवक बहकर लापता, सर्च अभियान जारी

शेयर करें !
posted on : जून 28, 2026 7:59 अपराह्न

ऋषिकेश। टिहरी गढ़वाल जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सिंगटाली पुल के समीप गंगा नदी में स्नान के दौरान दिल्ली के दो युवक तेज बहाव में बह गए। घटना शुक्रवार दोपहर की है, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं तथा लापता युवकों की तलाश में व्यापक खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली से छह युवकों का एक समूह सिंगटाली पुल के निकट गंगा नदी में स्नान कर रहा था। इसी दौरान दो युवक नदी के गहरे हिस्से में चले गए और तेज धारा की चपेट में आकर बह गए। उनके साथ मौजूद साथियों ने तत्काल जिला कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की ढालवाला और ब्यासी पोस्ट से रेस्क्यू टीमें आधुनिक उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। प्रशिक्षित डीप डाइवर्स द्वारा संभावित स्थानों पर लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। लापता युवकों की पहचान प्रेम (26 वर्ष), पुत्र हरीशचंद्र, निवासी बुराड़ी, नई दिल्ली तथा राजन (26 वर्ष), निवासी संगम विहार, दिल्ली के रूप में हुई है। घटना की जानकारी दोनों युवकों के परिजनों को भी दे दी गई है।

एसडीआरएफ अधिकारियों के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। तेज बहाव और मटमैले पानी की वजह से रेस्क्यू अभियान में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, बावजूद इसके एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीमें लगातार खोजबीन में जुटी हुई हैं।

इस बीच एसडीआरएफ ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से मॉनसून के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा है कि नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, इसलिए असुरक्षित स्थानों पर स्नान करने से बचें और केवल अधिकृत एवं सुरक्षित घाटों का ही उपयोग करें। साथ ही प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों और चेतावनी संकेतों का पालन करना आवश्यक है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड : बीमार पत्नी से छुटकारा पाने के लिए रची साजिश! जहर देकर मार डाला, ऐसे हुआ खुलासा
  • राष्ट्रीय आइस स्केटिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
  • पौड़ी गढ़वाल : बणासी में महिला की मौत के बाद हरकत में वन विभाग, ड्रोन और ट्रैप कैमरों से गुलदार की तलाश तेज
  • मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने सिडकुल काशीपुर में हो रहे कार्यों का किया निरीक्षण
  • श्रावण कांवड़ मेले की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का लिया जायजा
  • सतपुली के पास यात्री वाहन पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल
  • कोटद्वार–किशनपुरी मार्ग पर नए पुल का लोकार्पण, क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत
  • एक जुलाई को बंगाली कोठी स्थित अमोलाज में लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, आप भी बचा सकते हैं एक जिंदगी 
  • डीएम ललित मोहन रयाल की सख्ती निजी विद्यालयों की मनमानी फीस पर शिकंजा, अतिरिक्त वसूली लौटाने के आदेश
  • क्या पासपोर्ट नागरिकता का पक्का प्रमाण है?
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.