कलियर / हरिद्वार : रविदास जयन्ती के पावन अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं सदभावना सेवा धाम ट्रस्ट की अध्यक्ष शमा सबरीन रहमतपुर गाँव में पहुँची और रविदास जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत किया. इस अवसर पर समाजसेवी शमा सबरीन ने कहा कि गुरु रविदास जी ने सम्पूर्ण समाज को एक नई दिशा प्रदान की है. साथ ही समाजसेवी शमा सबरीन ने कहा कि कोरोना काल के ऐसे नाजुक समय में गाँव देहात एक जुट होकर आपस में स्नेह भाव से सुरक्षा के साथ त्यौहारों को मना रहे हैं. साबिर पिया की नगरी पिरान कलियर में रहमतपुर बसा हुआ है ये प्रेम भाईचारा चारो तरफ फले फूले और सौहार्द पूर्ण व्यव्हार बना रहे. समाजसेवी शमा सबरीन ने रविदास जयंती के अवसर पर कहा कि सम्पूर्ण विश्व मे गुरू महिमा की लौ ऐसे ही जलती रहे और इस विश्वव्यापी कोरोना संकट के समय सरकार द्वारा बनाये गये नियमों का पालन अपने आपको और दुसरो को सुरक्षित रखे. इस अवसर पर भाजपा उतराखण्ड उपाध्यक्ष अजय सैनी, सतपाल, मास्टर सियाराम, सुखदेव सिंह, साहब सिंह, मांगेराम, आदित्य,पूरन सिंह, जय सिंह सहित आदि ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




