रविवार, नवम्बर 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

तृतीय केदार श्री तुंगनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बन्द

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 8, 2026 1:14 पूर्वाह्न
रुद्रप्रयाग : जनपद के चोपता क्षेत्र में समुद्र तल से लगभग 3,680 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पंचकेदारों में तृतीय केदार भगवान श्री तुंगनाथ धाम के कपाट आज शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। 
 
कपाट बंद होने के पावन अवसर पर मन्दिर परिसर को आकर्षक ढंग से फूलों से सजाया गया। वैदिक मंत्रोच्चार, धार्मिक अनुष्ठानों एवं पारम्परिक रीति-रिवाजों के साथ कपाट बंद करने की प्रक्रिया सम्पन्न हुई। इस दौरान मन्दिर के पुजारी वेदपाठी अभिषेक मैठाणी ने धार्मिक परम्पराओं के अनुसार पूजा-अर्चना एवं अनुष्ठान सम्पन्न कराए। इस अवसर पर मन्दिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
 
तीन पड़ावों से होकर शीतकालीन गद्दीस्थल पहुंचेगी बाबा की उत्सव डोली – कपाट बंद होने के उपरान्त भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली ने अपने शीतकालीन गद्दीस्थल मक्कूमठ के लिए प्रस्थान कर लिया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज प्रथम रात्रि प्रवास चोपता में होगा। 07 नवम्बर को डोली भनकुण्ड पहुंचेगी तथा 08 नवम्बर को शीतकालीन गद्दीस्थल श्री मर्कटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में विराजमान होगी। इसके पश्चात शीतकाल में भगवान तुंगनाथ की पूजा-अर्चना मक्कूमठ में ही सम्पन्न होगी।
 
भगवान तुंगनाथ धाम पंचकेदारों में तृतीय केदार के रूप में पूजनीय है। धार्मिक मान्यता के अनुसार यहां भगवान शिव की भुजाओं की पूजा होती है। समुद्र तल से लगभग 3,680 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह पवित्र धाम विश्व के सबसे ऊंचाई पर स्थित शिव मंदिरों में प्रसिद्ध है।
 
पुराने वर्षों का भी रहा है विशेष संयोग – तुंगनाथ धाम के कपाट वर्ष 2019 में भी 06 नवम्बर को शीतकाल के लिए बंद हुए थे। वर्ष 2025 में भी कपाट बंद होने की तिथि 06 नवम्बर थी। इस वर्ष इसी तिथि को कपाट बंद हुए हैं।
 
इस पावन अवसर पर मन्दिर के पुजारी वेदपाठी अभिषेक मैठाणी, अन्य पुजारी गण, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऊखीमठ मनोज नेगी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, आम जनमानस एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • देवभूमि का मान बढ़ाने वाले 15 रत्नों को मिला ‘उत्तराखण्ड गौरव सम्मान-2026’
  • विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने गोपेश्वर में बढ़ाई संगठन की ताकत
  • सारकोट में खेती-किसानी और स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार – डीएम गौरव कुमार
  • धौली गंगा में अवैध खनन के खिलाफ UKD का धावा, नदी का रास्ता खुलवाया
  • विशेष आवश्यकता वाले बच्चों ने खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक किया प्रतिभाग
  • गोबर से संवर रही ग्रामीण महिलाओं की तकदीर, चमराड़ा की 450 महिलाएं बना रहीं धूप, हवन कप और सजावटी उत्पाद
  • खिर्सू गुलदार का आतंक खत्म, रात 8:45 बजे पिंजरे में कैद हुआ 4- 5 साल का नर गुलदार
  • उत्तराखंड के सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों को तदर्थ बोनस का रास्ता साफ
  • 2030 तक कृषि एवं उद्यानिकी के क्षेत्र में उत्तराखंड को हिमाचल प्रदेश और कश्मीर के समकक्ष लाने का लक्ष्य
  • रामायण – भाग 1 : भारतीय संस्कृति, आस्था और गौरव का भव्य सिनेमाई उत्सव
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.