मंगलवार, जुलाई 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पुलिस ने की जल संस्थान के प्रधान सहायक के घर की कुर्की, पौने दो करोड़ के गबन का आरोप

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 19, 2022 6:25 अपराह्न

हरिद्वार। कोर्ट के आदेश पर लक्सर कोतवाली पुलिस ने जल संस्थान के प्रधान सहायक बिंदर कुमार के घर कुर्की की कार्रवाई की। बिंदर कुमार पर जल संस्थान के 1.72 करोड़ रुपए के गबन का आरोप है। बिंदर कुमार के खिलाफ लक्सर कोतवाली में जनवरी 2021 से मुकदमा दर्ज है। तभी से आरोपी बिंदर कुमार फरार है, जिसको पुलिस अभी तक नहीं ढूंढ पाई है। आरोपी के खिलाफ मंगलवार को कुर्की की कार्रवाई की गई।

जल संस्थान की लक्सर डिवीजन के तत्कालीन सहायक अभियंता राजेश कुमार की ओर से जनवरी 2021 में लक्सर कोतवाली में डिवीजन में प्रधान सहायक के पद पर तैनात आरोपित बिंदर कुमार निवासी मिरगपुर थाना देवबंद जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमे में बताया गया था कि जल संस्थान कार्यालय लक्सर में तैनाती के दौरान बिंदर कुमार के पास लक्सर के अलावा लंढौरा, मंगलौर और भगवानपुर आदि डिवीजन की भी जिम्मेदारी थी।

आरोप है कि बिंदर कुमार ने इस दौरान बिल के रूप से उपभोक्ताओं से करीब 1.72 करोड़ रुपए की वसूली की। लेकिन इस धनराशि को जल संस्थान के खाते में जमा नहीं कराया और पूरी राशि का गबन कर ली। विभागीय खातों में जमा धनराशि और उपभोक्ताओं से प्राप्त बिलों में भारी अंतर पाए जाने पर विभाग की ओर से मामले की गहनता से जांच कराई गई। जिसमें गबन का खुलासा हुआ। बताया गया कि विभाग की ओर से जवाब-तलब करने के साथ ही नोटिस जारी किए जाने पर बिंदर कुमार ने अपनी गलती स्वीकारते हुए गबन की गई धनराशि में से 7. 50 लाख रुपये की धनराशि विभाग के खाते में जमा करा दी थी, लेकिन शेष एक करोड़ 64 लाख 66 हजार 100 रुपये की धनराशि उसने विभाग को वापस नहीं की। जिसके बाद आरोपित प्रधान सहायक को संस्पेड कर दिया गया था।

मुकदमा दर्ज करने के एक साल से अधिक का समय बीतने के बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर की कुर्की के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। अब कोर्ट से कुर्की के आदेश मिलने के बाद प्रधान सहायक के घर की कुर्की कर ली गयी है। जिसके बाद कुर्की कर सामान लक्सर कोतवाली में जमा कराया गया है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी के विजन को मिली रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून, कार्यालय जाते समय पौधरोपण अभियान पर पड़ी नजर तो रुककर परखी हरियाली की जमीनी हकीकत
  • देहरादून मास्टर प्लान के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
  • मुख्यमंत्री धामी बोले – देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर
  • जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश
  • ग्राहक बनकर पहुंचे परिवहन विभाग के कर्मचारी, पिथौरागढ़ में अवैध स्कूटी रेंटल कारोबार का भंडाफोड़
  • बदरीनाथ चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बीकेटीसी का पुतला फूंका
  • क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों के निर्माण का नाबार्ड से बनवाया जाएगा प्रस्ताव
  • रेलवे सुरंग ब्लास्टिंग सूखे प्राकृतिक जल स्रोत, पेयजल और सिंचाई का गहराया संकट, 19 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना
  • आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन को प्रशासन से गुहार
  • ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, प्राधिकरण के नियमों में हो शिथिलीकरण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.