गुरूवार, जून 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आयुष्मान योजना : आरोग्य संवाद में छलका लाभार्थियों का दर्द, मदद के लिए जताया आभार

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 22, 2021 5:05 अपराह्न
देहरादून : राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की पहल पर श्रीनगर में आयोजित आरोग्य संवाद कार्यक्रम से जो निकल कर आया उससे यह  शीशे की तरह साफ हुआ है कि अस्वस्थता के दिनों में आयुष्मान किसी वरदान से कम नहीं है। और जिसने अभी तक कार्ड नहीं बनाया वह अपेक्षाकृत कम समझदार है। छल छलाई आंखों से विभिन्न क्षेत्रों से आए लाभार्थियों ने अपने खराब दिनों के अनुभव साझा किए, और साथ ही योजना के महत्व पर रोशनी डाली। यहां बुरे दिनों के संघर्ष की भी तस्वीर खिंची तो बीमारी पर विजय का उल्लास भी साफ दिखा। यहां जानकारों ने योजना के क्रियान्वयन में आ रही व्यवहारिक दिक्क्तों और उनके समाधान के सुझाव रखे। रूद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी जनपद निवासी सुमित्रा देवी, पिंकी देवी, रेखा देवी, कमला देवी, गुलाबी देवी, भागीरथी देवी, गुंदर सिंह, शिव सिंह, राजेंद्र गैरोला समेत आरोग्य संवाद मेें पहुंचे तमाम लाभार्थियों ने जो बात कही उससे कुल जमा लब्बोलुआब तो यही निकलता है कि आयुष्मान योजना जन जीवन की रक्षा के लिए बेहद अहम है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के मार्गदर्षन में आयोजित आरोग्य संवाद कार्यक्रम में प्रदेश मेें सबसे पहले आयुष्मान कार्ड बनाने वाली रूद्रप्रयाग निवासी तारादेवी ने जब अपने अनुभव साझा किए तो उन्होंने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया। तारादेवी कहती हैं कि आयुष्मान योजना के तहत उन्हें सबसे पहले कार्ड बनाने का गौरव हासिल है। वह बताती हैं कि मेरे पति को दिल का दौरा पड़ा, तो कार्ड की अहमियत ठीक से समझ में आई। बीमारी में पूरा इलाज मुफ्त में हुआ, और आज उसके पति पूरी तरह से स्वस्थ हैं। कई लाभार्थियों ने छल छलाई आंखों से आयुष्मान की मदद को किसी उपकार से कम नहीं बताया। उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण  से लेकर अस्पताल तक की व्यवस्थाओं का आभार जताते हुए उस सोच को भी सलाम किया जिसने इस जीवन दायनी आयुश्मान योजना का खाका सबसे पहले तैयार किया होगा। जन कल्याण की इस योजना को रफ्तार देने के लिए लाभार्थियों के साथ ही पूरे सिस्टम ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की कार्य प्रणाली को सराहा और उनका आभार जताया।
यहां स्वास्थ्य मंत्री ने मीडिया के साथियों से सुझाव लिए। और व्यवहारिक दिक्कतों को मौके पर ही निस्तारित किया। साथ ही योजना के संचालन में सहयोगी सूचीबद्ध अस्पतालों के साथ ही यहां मौजूद जनप्रतिनिधियों के सुूझावों पर भी संज्ञान लिया। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के चेयरमैन डीके कोटिया व मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरूणेंद्र चौहान ने योजना की प्रगति को सामने रखा। कार्यक्रम के दौरान लगे आयुष्मान कार्ड बनाने के शिविर में भी आम जन की जुटी भीड़ भी इस बात को पुख्ता करती दिखी कि आयुष्मान को लेकर लोगों में जागरूकता का तेजी से फैलाव हुआ है। जो केंद्र व राज्य सरकार के साथ ही योजना की बेहतरी के लिए भी अत्यंत सुखद है। 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • निर्जला एकादशी पर हिन्दू जागरण मंच ने लगाया सेवा शिविर, श्रद्धालुओं को वितरित की लस्सी व शिकंजी
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने दूरस्थ क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण, शंकरपुर में लगाई चौपाल, राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यालय और अदालीखाल पंपिंग योजना की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, जन समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश
  • वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप से भारी तबाही, हजारों लोगों के हताहत होने की आशंका
  • पौड़ी में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर बड़ी कार्रवाई, 23 मामले पकड़े गए
  • उत्तराखंड : गंभीर बीमारी के आधार पर तबादलों को मंजूरी, अनुरोध वाले शिक्षकों को करना होगा इंतजार
  • जिले में ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण
  • स्वावलंबी ग्रामीण हिमालय समिति ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
  • बागेश्वर : लीती गांव में टूर मैनेजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया मार्ग
  • एसआईआर में जिले ने हासिल किया प्रदेश में तीसरा स्थान, डीएम अपूर्वा पाण्डे ने दी बधाई, बागेश्वर में 99.79 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण और 80.24 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूर्ण, एएसडी प्रकरणों के सत्यापन के दिए निर्देश
  • देहरादून के हिमाद्रि आइस स्केटिंग रिंक में 25 से 30 जून तक होगा राष्ट्रीय आयोजन, 21वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 19 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.