शनिवार, जुलाई 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर बड़ी कार्रवाई, 23 मामले पकड़े गए

शेयर करें !
posted on : जून 25, 2026 11:14 पूर्वाह्न

पौड़ी : ‎जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग की रोकथाम हेतु आपूर्ति विभाग की विभिन्न टीमों द्वारा होटल, ढाबों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया गया।

‎जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि नगर पालिका पौड़ी एवं संबंधित क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान पौड़ी क्षेत्र में 17 होटल, ढाबों एवं प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, जिसमें 06 घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पाए जाने पर कुल तेरह हजार आठ सौ रुपये की चालानी कार्रवाई की गई। नगर निगम कोटद्वार क्षेत्र में गठित टीम ने 03 गैस एजेंसियों तथा 25 होटल, ढाबों एवं प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान 05 घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पाए जाने पर कुल ग्यारह हजार पांच सौ रुपये की चालानी कार्रवाई की गई।

‎नगर निगम श्रीनगर क्षेत्र में 14 होटल, ढाबों एवं प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। यहां 05 घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग के मामले सामने आए, जिनमें 01 सिलेंडर पर तेइस सौ रुपये का चालान किया गया तथा 04 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। नगर पंचायत सतपुली एवं अमोठा क्षेत्र में 01 गैस एजेंसी तथा 11 होटल, ढाबों एवं प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 01 घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर तेइस सौ रुपये की चालानी कार्रवाई की गई। बेदीखाल क्षेत्र में 06 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। यहां 06 घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पाए जाने पर कुल तेरह हजार आठ सौ रुपये की चालानी कार्रवाई की गई।

‎इसके अतिरिक्त घुड़दौड़ी एवं कोट क्षेत्र में 11 होटल, ढाबों एवं प्रतिष्ठानों, पाबौ क्षेत्र में 01 गैस एजेंसी एवं 20 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, लक्ष्मणझूला क्षेत्र में 16 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, चैलूसैंण क्षेत्र में 06 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, चौबट्टाखाल एवं नौगांवखाल क्षेत्र में 20 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, उफरैंखाल क्षेत्र में 01 गैस एजेंसी एवं 06 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, त्रिपालीसैंण क्षेत्र में 15 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तथा लैन्सडाउन क्षेत्र में 01 गैस एजेंसी एवं 13 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।

‎जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान जनपद में कुल 07 गैस एजेंसियों का निरीक्षण तथा 180 होटल, ढाबों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई। जांच में 23 घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरुपयोग पाया गया, जिनमें 19 सिलेंडरों पर कुल तैंतालीस हजार आठ सौ रुपये की चालानी कार्रवाई की गई तथा 04 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

‎

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जनता की सहभागिता से और मजबूत बनेगी देहरादून महायोजना 2041 – उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी
  • सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र किया दायर
  • देहरादून के दिल में बस गई ‘बेबी डू डाई डू’, दर्शकों के प्यार के आगे झुकी पूरी स्टार कास्ट
  • राज्य में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्यभर में संचालित हो रहा जन सम्पर्क अभियान
  • ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम आशीष चौहान ने दिए निर्देश
  • 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन की सेवाएं रविवार तक आंशिक रूप से प्रभावित, विद्युत प्रणाली के उन्नयन और मुख्य केबल बदलने का कार्य जारी, एनएचएम ने आमजन से मांगा सहयोग
  • डीएम अपूर्वा पाण्डे ने क्षतिग्रस्त जखेड़ा पेयजल योजना का किया निरीक्षण, शनिवार से नियमित जलापूर्ति बहाल करने के दिए सख्त निर्देश
  • पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में भूजल संरक्षण की दिशा में वैज्ञानिक पहल, पीजोमीटर स्थापना कार्य शुरू
  • कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की ने की विभागवार समीक्षा बैठक, समयबद्ध रूप से व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश
  • कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता – मेलाधिकारी सोनिका
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.