सोमवार, जून 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कुम्भ मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगमता सुनिश्चित करने के साथ ही कुम्भ क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाना मेला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता – मेलाधिकारी सोनिका

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 11, 2026 6:45 अपराह्न
  • अखाड़ों एवं धर्मगुरुओं की सम्मति तथा राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप कुम्भ मेला-2027 दिव्य एवं भव्य रूप से आयोजित करने की तैयारियां तेज
  • कुम्भ मेला की व्यवस्थाओं हेतु ₹1224 करोड़ का परिव्यय प्रस्तावित
  • ₹219 करोड़ की लागत के 35 स्थायी कार्यों की स्वीकृति संबंधी शासनादेश जारी
  • दो दर्जन योजनाओं पर कार्य प्रारंभ, शेष कार्य शीघ्र होंगे प्रारंभ
हरिद्वार : मेलाधिकारी सोनिका ने कहा कि आगामी कुम्भ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगमता सुनिश्चित करने के साथ ही कुम्भ क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाना मेला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अखाड़ों एवं धर्मगुरुओं की सम्मति तथा राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप कुम्भ मेला-2027 को दिव्य एवं भव्य रूप से आयोजित करने के लिए मेला प्रशासन द्वारा विस्तृत कार्ययोजना बनाकर समयबद्ध ढंग से कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में मेला क्षेत्र में अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के कार्य संपन्न कराए जा रहे हैं। कुम्भ मेला की व्यवस्थाओं के लिए ₹1224 करोड़ का परिव्यय प्रस्तावित किया गया है। शासन द्वारा अभी तक ₹219 करोड़ की लागत के 35 स्थायी कार्यों की स्वीकृति संबंधी शासनादेश जारी किए जा चुके हैं, जिनमें से लगभग दो दर्जन योजनाओं पर कार्य प्रारंभ हो चुका है। शेष कार्य भी शीघ्र प्रारंभ कर दिए जाएंगे।
मेलाधिकारी सोनिका ने बुधवार को प्रेस क्लब (रजि.) हरिद्वार द्वारा आयोजित ‘संवाद’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए आगामी कुम्भ मेला की तैयारियों की जानकारी दी तथा व्यवस्थाओं के संबंध में पत्रकारों के सुझाव भी सुने। उन्होंने कहा कि पत्रकारों एवं विभिन्न संगठनों से प्राप्त फीडबैक से मेले के सफल आयोजन में सहूलियत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि कुम्भ मेला के सुव्यवस्थित आयोजन हेतु प्रथम चरण में स्थायी प्रकृति के कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मेला क्षेत्र में सड़कों, पुलों एवं घाटों के निर्माण से संबंधित अनेक योजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। मेला कार्यालय में अधिकारियों एवं कार्मिकों की तैनाती की जा चुकी है तथा व्यवस्थाओं के लिए लोक निर्माण विभाग एवं सिंचाई विभाग के विभिन्न डिवीजनों को विशेष दायित्व सौंपे गए हैं।
कुम्भ मेला के कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की निगरानी हेतु विशेष प्रबंध किए गए हैं। सभी कार्यस्थलों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर कार्यों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की व्यवस्था की जा रही है। गुणवत्ता नियंत्रण के लिए आईआईटी रुड़की सहित तीन संस्थाओं के माध्यम से थर्ड पार्टी निरीक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिनकी रिपोर्ट प्रत्येक तीन माह में शासन को प्रेषित की जाएगी।
मेलाधिकारी ने कहा कि कुम्भ मेला में अधिकाधिक डिजिटल अनुप्रयोग सुनिश्चित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके तहत इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर की स्थापना की जा रही है। श्रद्धालुओं के आवागमन में सुगमता सुनिश्चित करने के लिए कुम्भ क्षेत्र को पैदल यात्रियों के अनुकूल बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रमुख स्नान पर्वों पर बुजुर्ग श्रद्धालुओं एवं स्थानीय निवासियों के लिए विशेष प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे।
हरिद्वार के प्रवेश मार्गों पर समुचित पार्किंग व्यवस्था की जाएगी तथा वहां से आंतरिक क्षेत्रों के लिए शटल सेवा संचालित की जाएगी। मेला क्षेत्र के संकरे मार्गों एवं चौराहों के चौड़ीकरण एवं सुधार के कार्य भी किए जा रहे हैं। चंडी चौक से नजीबाबाद की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के संकरे हिस्से के चौड़ीकरण हेतु एनएचएआई से अनुरोध किया गया है। उन्होंने कहा कि कुम्भ मेला के दौरान आने वाले श्रद्धालु यहां से बेहतर अनुभव लेकर लौटें, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी एवं महामंत्री दीपक मिश्रा सहित प्रेस क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उफतारा सम्मान से नवाजे गए युवा कवि-पत्रकार दीपक कैंतुरा, लोकभाषा और संस्कृति संरक्षण में योगदान को मिली पहचान
  • दून गर्ल्स स्कूल ने प्रथम मुरादाबाद एलुमनाई मिलन के साथ पूर्व छात्रा नेटवर्क को किया सशक्त
  • मानसून को लेकर हाई अलर्ट पर गढ़वाल मंडल, चारधाम यात्रा की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, आयुक्त आनंद स्वरूप के निर्देशन में मानसून को लेकर एक्शन मोड पर रहेंगे सभी जिलाधिकारी
  • दहेज उत्पीड़न मामले का फरार वारंटी देहरादून से गिरफ्तार
  • पौड़ी गढ़वाल : मानसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रभारी सचिव दिलीप जावलकर ने परखी आपदा प्रबंधन की तैयारियां
  • मांगों को लेकर गोपेश्वर में गरजी भोजनमाताएं
  • कोटद्वार-पुलिंडा मार्ग पर बड़ा हादसा टला, खाई में पेड़ पर अटकी कार से दो युवाओं को पुलिस ने सकुशल निकाला
  • रोजगार मेले में 39 युवाओं को मिली नौकरी, 23 अभ्यर्थी दूसरे चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
  • कोचिंग सेंटरों के लिए सख्त नियम बनाने की मांग
  • पौड़ी गढ़वाल : जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं पर हुई प्रभावी सुनवाई, अधिकांश मामलों का मौके पर समाधान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.