सोमवार, मई 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड : कोरोना का खतरा टला नही कि मंकीपॉक्स वायरस को लेकर अलर्ट जारी

शेयर करें !
posted on : जून 1, 2022 4:35 अपराह्न

देहरादून : दुनियाभर में कोरोना ने कोहराम मचाया। उत्तराखंड में भी कोरोना से कई जानें गई। एक के बाद एक वायरस दुनिया को अपने कब्जे में ले रहे हैं। अब और एक वायरस ने दुनिया को डरा दिया है। इसको लेकर उत्तराखंड में भी अलर्ट जारी किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के कई देशों में मंकीपॉक्स वायरस मिला है। राज्य के सभी अस्पतालों को ओपीडी में आने वाले मरीजों की स्क्रीनिंग के साथ ही लक्षण दिखने पर तत्काल उच्च स्तर पर रिपोर्ट करने को कहा गया है। स्वास्थ्य महानिदेशालय द्वारा जारी एडवाइजरी में प्राइवेट अस्पतालों को भी मंकीपॉक्स के संदर्भ में निर्देश जारी किए गए हैं।

उनसे कहा गया है कि किसी भी मरीज में मंकीपॉक्स के लक्षण दिखने पर इसकी जानकारी जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी को सूचित करें। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीम को विदेश से आने वाले लोगों पर नजर रखने को कहा गया है। साथ ही प्रभावित देशों से आने वाले लोगों पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिन देशों में मंकी पॉक्स के मरीज मिले हैं वहां से यदि कोई आता है तो उन लोगों की स्क्रीनिंग भी कराई जाएगी। लक्षण दिखने पर आइसोलेट करने व उनके सैंपल जांच को पुणे की वायरोलॉजी लैब भेजने के निर्देश दिए गए हैं। डीजी हेल्थ डॉ. शैलजा भट्ट ने इस संदर्भ में सभी सीएमओ व सीएमएस को निर्देश भेज दिए हैं।

मंकी पॉक्स का वायरस दुनिया के 20 देशों में पांव पसार चुका है। अफ्रीकी देशों में पाई जाने वाली यह बीमारी यूरोप के साथ ही कई और देशों में भी पहुंच गया है। इसे देखते हुए डब्ल्यूएचओ और केंद्र सरकार भी अलर्ट और एडवाइजरी जारी कर चुके हैं। इस बीमारी में बुखार, शरीर में दर्द और थकान के लक्षण दिखाई देते हैं। उसके बाद मरीज की त्वचा पर गांठ दिखनी शुरू होती है। तीसरी स्टेज में हाथों, पैरों, चेहरे, मुंह या प्राइवेट पार्ट्स पर चकत्ते बनने लगते हैं। गंभीर होने पर दाने और चकत्ते बड़े हो जाते हैं और उनमें मवाद भरना शुरू हो जाता है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में बिना निशान वाली थायरॉयड सर्जरी की सुविधा उपलब्ध
  • उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
  • कोई भी पात्र मतदाता पीछे न छूटे के संकल्प के साथ घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ
  • तीर्थयात्रियों की सुविधा को बदरीनाथ में हाईटेक एंबुलेंस
  • पुरानी पेंशन बहाली को कर्णप्रयाग में गरजे कर्मचारी शिक्षक
  • मॉडल ट्विषा शर्मा का 12 दिन बाद अंतिम संस्कार, AIIMS दिल्ली की टीम ने किया दोबारा पोस्टमार्टम, सुप्रीम कोर्ट कल होगी सुनवाई 
  • रूद्रनाथ मंदिर में उमड़ा तीर्थयात्रियों का हुजुम
  • बदरीनाथ धाम के पास कंचनगंगा क्षेत्र में ग्लेशियर खिसका, कोई नुकसान नहीं
  • चारधाम यात्रा : उत्तराखंड की वादियों में उमड़ा पूरा भारत
  • बदरीनाथ के कंचनगंगा में हिमस्लखलन, आबादी क्षेत्र सुरक्षित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.