रविवार, अप्रैल 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ऑनलाइन गेमिंग की लत व परीक्षा के डर से घर से भागा किशोर

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 16, 2026 11:12 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। ऑनलाइन गेम की लत से कर्णप्रयाग से भागे किशोर को पुलिस ने हरिद्वार से सकुशल बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार 13 फरवरी को एक व्यक्ति ने कर्णप्रयाग कोतवाली को सूचना दी थी कि उनका 14 वर्षीय नाबालिग बेटा बिना बताए घर से कहीं चला गया है। मामला नाबालिग से जुड़ा होने के चलते पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को तत्काल लापता किशोर की बरामदगी के निर्देश दिए।

इस मामले में कोतवाली में मामला दर्ज किया गया। पुलिस उपाधीक्षक त्रिवेंद्र सिंह राणा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक राकेश चंद्र भट्ट के नेतृत्व में गुमशुदा की तलाश के लिए एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने परिजनों से गहन पूछताछ कर नाबालिग की दिनचर्या, दोस्तों एवं संभावित ठिकानों के बारें में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई। प्राप्त तथ्यों के आधार पर गहन जांच पडताल करते हुए सघन तलाशी अभियान चलाया गया। इसी दौरान सर्विलांस सेल की तकनीकी टीम ने मोबाइल डाटा एवं अन्य इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों का विश्लेषण कर अहम इनपुट उपलब्ध कराए। इस आधार पर नाबालिग की लोकेशन हरिद्वार रेलवे स्टेशन के आसपास ट्रेस की गई। इस आधार पर पुलिस टीम हरिद्वार पहुंची और तलाश करने पर रविवार नाबालिग को हरिद्वार बस स्टेशन के पास से सकुशल बरामद कर लिया गया। बरामदी के बाद नाबालिग को कर्णप्रयाग लाया गया और कांउसिलिंग के पश्चात उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि वह ऑनलाइन गेम खेलने का आदि हो गया था। इस लत के कारण वह दिसंबर माह से स्कूल नहीं जा रहा था। परिजनों को अंधेरे में रखने के लिए वह रोज स्कूल ड्रेस पहन कर घर से अन्यत्र निकल जाता था। परीक्षा होने के चलते वह घबरा गया और 12 फरवरी को बिना बताए हरिद्वार चले गया।

पुलिस अधीक्षक सुरजीत पंवार ने सभी लोगों से बच्चों के प्रति अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि मौजूदा डिजीटल युग ने बच्चों के सामने नई चुनौती पेश कर दी है। इसलिए बच्चों की बदलती मानसिक स्थिति को समझना जरूरी है। ऑनलाइन गेमिंग केवल मनोरंजन ही नहीं अपितु गंभीर लत बनती जा रही है। इसलिए अभिभावकों को खासकर परीक्षा के समय बच्चों से संवाद कर मित्रवत व्यवहार बनाना चाहिए।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड सूचना कर्मचारी संघ ने किया पदोन्नत अधिकारियों का स्वागत
  • सूचना विभाग में पदोन्नति : अर्चना व बद्री चन्द नेगी को बनाया गया उप निदेशक
  • नारी सम्मान पर कांग्रेस घिरी, कांग्रेस के विरोध में देहरादून में महिलाओं की विशाल रैली, मुख्यमंत्री धामी का महिला आरक्षण मुद्दे पर राहुल गांधी पर तीखा हमला
  • देहरादून : घंटाघर में सिविल डिफेंस की मॉक ड्रिल सफल, आपात स्थिति से निपटने का किया अभ्यास
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में बिना सर्जरी घुटने के दर्द का सफल उपचार, देहरादून के किसी अस्पताल में बिना सर्जरी घुटने के उपचार का पहला मामला, कूल्ड आरएफए से किए गए उपचार से मरीज को मिल बड़ी राहत
  • राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह, सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर. राजेश कुमार ने लिया अयोध्या अतिथि गृह निर्माण स्थल का विस्तृत जायजा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • ब्रह्म कपाल में शुरू हुआ पिंडदान
  • भू-वैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट वैदिक विधि-विधान के साथ खुले, शंकराचार्य जी के सान्निध्य में द्वार पूजा संपन्न
  • बदरीनाथ मंदिर प्रभारी बने गिरीश चौहान
  • हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में खुले भू-बैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.