रविवार, जून 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सतपुली के पास यात्री वाहन पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

शेयर करें !
posted on : जून 28, 2026 8:10 अपराह्न

पौड़ी। जनपद पौड़ी के सतपुली के निकट रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में यात्री वाहन पर अचानक बोल्डर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया।

जिला नियंत्रण कक्ष से सूचना मिलने पर एसडीआरएफ पोस्ट सतपुली की टीम सब इंस्पेक्टर सावर सिंह के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर टीम ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

जानकारी के अनुसार, मैक्स वाहन में तीन लोग सवार थे, जो दिल्ली से मां धारी देवी मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सतपुली से करीब चार किलोमीटर आगे अचानक पहाड़ी से बोल्डर वाहन पर आ गिरा।

हादसे में 45 वर्षीय श्रीकांत (मूल निवासी केरल, वर्तमान निवासी दिल्ली) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वाहन चालक 61 वर्षीय सरनजीत (निवासी जहांगीरपुरी, दिल्ली) तथा 40 वर्षीय उदय (मूल निवासी पश्चिम बंगाल, वर्तमान निवासी दिल्ली) घायल हो गए।

एसडीआरएफ टीम ने घायलों और मृतक को तत्काल हंस फाउंडेशन अस्पताल, सतपुली पहुंचाया। अस्पताल में घायलों का उपचार जारी है, जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड : बीमार पत्नी से छुटकारा पाने के लिए रची साजिश! जहर देकर मार डाला, ऐसे हुआ खुलासा
  • राष्ट्रीय आइस स्केटिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
  • पौड़ी गढ़वाल : बणासी में महिला की मौत के बाद हरकत में वन विभाग, ड्रोन और ट्रैप कैमरों से गुलदार की तलाश तेज
  • मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने सिडकुल काशीपुर में हो रहे कार्यों का किया निरीक्षण
  • श्रावण कांवड़ मेले की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का लिया जायजा
  • सतपुली के पास यात्री वाहन पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल
  • कोटद्वार–किशनपुरी मार्ग पर नए पुल का लोकार्पण, क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत
  • एक जुलाई को बंगाली कोठी स्थित अमोलाज में लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, आप भी बचा सकते हैं एक जिंदगी 
  • डीएम ललित मोहन रयाल की सख्ती निजी विद्यालयों की मनमानी फीस पर शिकंजा, अतिरिक्त वसूली लौटाने के आदेश
  • क्या पासपोर्ट नागरिकता का पक्का प्रमाण है?
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.