गुरूवार, सितम्बर 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राष्ट्रीय आइस स्केटिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

शेयर करें !
posted on : जून 28, 2026 8:17 अपराह्न

देहरादून। 21वीं नेशनल आइस स्केटिंग चैंपियनशिप-2026 के दौरान रविवार को खेल मंत्री रेखा आर्या हिमाद्रि आइस रिंक पहुंचीं और देशभर से आए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अब केवल पर्यटन ही नहीं, बल्कि शीतकालीन खेलों के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बना रहा है।

खेल मंत्री ने कहा कि हिमाद्रि आइस रिंक भारत का एकमात्र अत्याधुनिक विश्वस्तरीय इनडोर आइस रिंक है, जो राज्य में शीतकालीन खेलों को नई दिशा देने का कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप में देश के 21 राज्यों के 500 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जो शॉर्ट ट्रैक और फिगर स्केटिंग जैसी ओलंपिक स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

रेखा आर्या ने कहा कि इस तरह के राष्ट्रीय आयोजन न केवल आइस स्केटिंग को बढ़ावा देंगे, बल्कि उत्तराखंड को बड़े खेल आयोजनों की मेजबानी के लिए भी मजबूत पहचान दिलाएंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार कार्य कर रही है। खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया गया है, वहीं नेशनल गेम्स के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्म सरकारी नौकरी देने की दिशा में भी कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि खिलाड़ी आजीविका की चिंता छोड़कर पूरी ऊर्जा अपने खेल पर केंद्रित कर सकें।

खेल मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड को पर्यटन के साथ-साथ आधुनिक स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित करना है। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया को बधाई दी और सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अमिताभ शर्मा, सचिव जगराज साहनी, आइस स्केटिंग एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष शिव पैन्यूली आदि मौजूद रहे।

 
 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • यूकेडी की अंदरूनी कलह से तीसरी ताकत बनने की उम्मीद को झटका
  • इंटरसेप्टर व स्कूटी की भिडंत में स्कूटी सवार दो युवक गंभीर
  • पौड़ी गढ़वाल : पशुपालन योजनाओं से 1726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार का सहारा
  • मायके से ससुराल क्षेत्र में पहुंची बधाण की नंदा डोली
  • सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार के नेतृत्व में विकास की नई तस्वीर गढ़ रहा राज्य संपत्ति विभाग, रतूड़ा में ₹48.84 करोड़ से बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, रेसकोर्स में ₹28.07 करोड़ से 48 नए आवास; आधुनिक सुविधाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण पर फोकस
  • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से निपटने के लिए जमीनी स्तर पर जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक – डॉ. पराग मधुकर धकाते
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने कीर्तिनगर में फूड कार्ट और संग्रहण केंद्र का किया निरीक्षण, ग्रामोत्थान के उद्यमों को बेहतर संचालन के निर्देश
  • भारतीय स्कीइंग एवं पर्वतारोहण संस्थान, गुलमर्ग द्वारा टिहरी झील में वाटर स्कीइंग कोर्स का आयोजन
  • ऋण फर्जीवाड़े के प्रकरणों पर जिला प्रशासन सख्त, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए एसआईटी जांच और कार्रवाई के निर्देश
  • उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति में 2027 की रणनीति पर मंथन, तीसरी बार सरकार बनाने का संकल्प
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.