posted on : फ़रवरी 28, 2021 7:35 अपराह्न
लक्सर : 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने सदस्यता अभियान चलाना शुरु कर दिया है। लकसर में आज सदस्यता अभियान में जंगपुरा (दिल्ली) विधायक प्रवीण कुमार के नेतृत्व में लक्सर विधानसभा उम्मीदवार अमित चौधरी सहित सैकड़ों लोगों ने आज आम आदमी पार्टी का दामन थामा. वही अतिथि के तौर पर पहुंचे प्रवीण कुमार विधायक जंगपुरा (दिल्ली) ने बताया कि प्रदेश की जनता को तीसरा विकल्प चाहिए था जो कि अब उनको मिल चुका है यही वजह है कि प्रदेश की जनता अब आम आदमी पार्टी का दामन थाम रही है और आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सीधी टक्कर आम आदमी पार्टी से ही होगी।



