रविवार, मई 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

STF उत्तराखंड : साईबर क्राइम पुलिस द्वारा जारी साईबर बुलेटिन 02 मार्च 2021

शेयर करें !
posted on : मार्च 2, 2021 11:38 अपराह्न

देहरादून : स्पेशल टास्क फोर्स STF उत्तराखंड के अंतर्गत कार्यरत साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून द्वारा आज 02 मार्च 2021, संध्या 05:00 pm की साइबर बुलेटिन CYBER BULLETIN :

  1. राजपुर रोड, देहरादून निवासी महिला के द्वारा साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन उत्तराखण्ड़ में प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया कि उनके द्वारा साईन डॉट कॉम (www.shine.com) वेबसाईट पर ऑनलाईन नौकरी के लिए अपना प्रोफाईल अपलोड किया गया था, उनके मोबाईल पर किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा साईन डॉट कॉम (www.shine.com) का संदर्भ देते हुए उनका नौकरी पर चयन होने की बात कहकर एंव प्रोसेसिंग फीस 2,500/- रुपये (दो हजार पाँच सौ रुपये) (जो कि रिफण्डेबल एमाउन्ट है) के नाम पर ऑनलाईन जमा कराये तथा धनराशि जमा होने पर पुनः उक्त व्यक्ति द्वारा धीरे धीरे अलग-अलग फीस आदि के नाम पर कुल 30,000/-रु0 (तीस हजार रुपये) महिला से अलग अलग खातों में जमा कराये जा चुके है । उक्त प्रार्थना पत्र पर साईबर थाने से उप निरीक्षक हिम्मत साह के द्वारा कार्यवाही करते हुये तत्काल सम्बन्धित यूपीआई व बैंकों को मेल प्रेषित कर खातें फ्रीज कराये गये है । प्रार्थना पत्र अग्रिम कार्यवाही हेतु जनपद देहरादून को प्रेषित किया गया है ।
  2. राजपुर रोड, देहरादून निवासी महिला के द्वारा साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन उत्तराखण्ड़ को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज करायी कि किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उनके नाम से फेक फेसबुक आई0डी0 बनाकर उनके रिश्तेदारों व दोस्तों से मैसेज कर मदद के नाम पर रुपये मांगे जा रहे है तथा उनके किसी मित्र के द्वारा मदद के नाम पर उक्त अज्ञात व्यक्ति द्वारा बताये गये खाते में 10,000/- रुपये (दस हजार रुपये)जमा कराये जा चुके है । इसी प्रकार फेसबुक पर अन्य जानकार लोगों भी मदद के नाम पर धनराशि की मांग की जा रही है। प्रकरण पर साईबर थाने से उप निरीक्षक राजेश ध्यानी के द्वारा तत्काल सम्बन्धित यूपीआई व बैंकों को मेल प्रेषित कर खातें फ्रीज कराये गये है तथा फर्जी फेसबुक आई0डी0 को बन्द कराने हेतु पत्राचार किया गया है । प्रार्थना पत्र अग्रिम कार्यवाही हेतु जनपद देहरादून को प्रेषित किया गया है ।
  3. सहस्त्रधारा रोड़ देहरादून निवासी एक व्यक्ति के साईबर थाने में प्रार्थना पत्र दिया कि उनके मोबाईल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने स्वंय को बैंक कर्मचारी बताकर उनके खाते से सम्बन्धित कार्ड के वेरिफिकेशन के नाम पर उनके खाते की गोपनीय जानकारी व OTP प्राप्त कर उनके बैंक खाते से लगभग 17,000/- रुपये (सत्रह हजार रुपये) निकाल लिये है । सूचना प्राप्त होने पर थाने से उपनिरीक्षक राजेश ध्यानी द्वारा कार्यवाही करते हुये सम्बन्धित मर्चेन्ट को मेल की गयी । प्राप्त जबाब के आधार पर शिकायतकर्ता की धनराशि फाईन केयर स्मॉल फाईनेन्स बैंक के खाते में जमा होनी पायी । उक्त बैंक से सम्पर्क कर खाताधारक की जानकारी प्राप्त कर प्रकरण को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु सम्बन्धित जनपद देहरादून को भेजा गया है ।

साईबर सुरक्षा टिप

  • ध्यान रखे कि अंजान व्यक्ति द्वारा भेजे गये किसी भी पेमेन्ट गेटवे /वॉलेट/मोबाईल एप्लीकेशन पर धनराशि प्राप्त करने हेतु कभी भी न तो QR कोड स्कैन करें, और न ही UPI पिन डालें ऐसा करने से हमेशा धनराशि आपके खाते से ही डेबिट होगी
  • कभी भी अपनी व्यक्तिगत या बैंकिग डिटेल्स फोन व वाट्सअप कॉल पर किसी से भी साझा न करें । कोई भी बैंक या वॉलेट आपको फोन कर आपकी बैंकिग डिटेल नही मांगता है ।
  • कृपया गूगल या अन्य किसी सर्च इंजन पर किसी कम्पनी / बैंक का कस्टूमर केयर नम्बर न ढूंढें । कस्टमर केयर का नम्बर सम्बन्धित कम्पनी / बैंक की अधिकारिक वैबसाईट से ही देखें ।
  • कभी भी किसी से अपने डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड की जानकारी शेयर न करें । कोई भी बैंक या वॉलेट आपको फोन कर आपकी बैंकिग डिटेल नही मांगता है ।

किसी भी साईबर शिकायत / सुझाव के लिए–

संपर्क: 0135-2655900

email- ccps.deh@uttarakhandpolice.uk.gov.in

फेसबुक – https://www.facebook.com/cyberthanauttarakhand/

“जानकार बनिये सुरक्षित रहिये”

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एमडीडीए का ‘ग्रीन मिशन’, कम होंगे वाहन और बिजली खर्च, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- छोटी पहल से होगा बड़ा बदलाव
  • विश्व हाइपरटेंशन दिवस के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सीएमई कार्यक्रम का आयोजन
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डॉक्टरों ने असंभव को किया संभव, डेढ़ साल बाद बच्चे ने मुंह से पिया मां का दूध, परिवार की आंखों में छलके खुशी के आंसू
  • आईसीसीसीसी सेंटर से चारधाम हेली सेवाओं पर 24 घंटे नजर, सचिव नागरिक उड्डयन सचिन कुर्वे बोले – श्रद्धालुओं की सुरक्षा पहली प्राथमिकता
  • टिहरी में भारी बारिश से तबाही, बिलौंदी पुल पर आया मलबा, दुकानों में घुसा पानी
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने चंबा ई-लाइब्रेरी एवं समूह आउटलेट का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त; पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू
  • डीएम सविन बंसल ने की सब-रजिस्ट्रार विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को संस्तुति, पकड़ी गई गोल्डन फॉरेस्ट की प्रतिबंधित भूमि की 150 अवैध रजिस्ट्रियां
  • राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता, कार्मिकों एवं पेंशनरों को मंहगाई भत्ता दिये जाने का मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन
  • टूटी हड्डियों को जोड़कर AIIMS लौटा रहा घायलों की मुस्कान, विशेषज्ञ चिकित्सक कर रहे फ्रैक्चर कूल्हों का इलाज, एम्स ऋषिकेश में उपलब्ध है पेल्विस ऐसिटाबुलम सर्जरी की सुविधा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.