मंगलवार, जून 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने मानकों के उल्लंघन पर काशीपुर के एक और अस्पताल पर लिया एक्शन, स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की सूचीबद्धता समाप्त

शेयर करें !
posted on : जुलाई 5, 2022 8:25 अपराह्न
देहरादून : मानकों का उल्लंघन करने के आरोप में राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने आयुष्मान सूचीबद्ध स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल मुरादाबाद रोड काशीपुर, उधम सिंह नगर की सूचीबद्धता को निलंबित कर दिया है। साथ ही उसे कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से जारी निलंबन व कारण बताओ नोटिस में आरोप है कि उक्त अस्पताल ने लाभार्थियों के उपचार के एवज में भुगतान हेतु जो दावे प्रस्तुत किए हैं वह राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के मानकों के अनुरूप नहीं हैं। शुरुआत से अब तक हॉस्पिटल ने लगभग ₹2 करोड़ से अधिक के क्लेम्स दाखिल किए हैं, जिसमें अनियमितताओं के चलते ₹60 लाख से अधिक के क्लेम्स रिजेक्ट किए जा चुके हैं और अन्य पर जांच के आदेश प्राधिकरण द्वारा दिए गए हैं।
अनियमितताओं में मुख्य रूप से हॉस्पिटल द्वारा मरीजों की आईसीयू बेड की फोटो का उपलब्ध न करना, आईसीयू  हेतु दाखिल की गई मरीजों की फोटो में आइवी लाइन दृष्टनीय नहीं है, मरीजों को आईसीयू से डायरेक्ट रिचार्ज दिखाया जाना, OPD की जगह IPD दर्शाना, आवश्यक पैथोलॉजी जांच रिपोर्ट का उपलब्ध न होना, अधिकृत डॉक्टर्स द्वारा उपचार का न पाया जाना इत्यादि। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अनुसार हॉस्पिटल ने NHA की गाइडलाइंस का पूरी तरह से उल्लंघन किया है। शिकायतों व जांच-पड़ताल के बाद राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने काशीपुर के स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की सूचीबद्धता निलंबित कर दिया गया है। हॉस्पिटल नई मरीजों को भर्ती नहीं कर सकेगा, लेकिन जिन मरीजों का वहां उपचार चल रहा है वह जारी रहेगा।
आयुष्मान योजना को संचालित कर रहे स्वास्थ्य प्राधिकरण के चेयरमैन डी.के. कोटिया ने बताया कि काशीपुर के स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की ओर से अब एक ₹02 करोड़ से अधिक का क्लेम दाखिल किया गया है। जबकि अनिमियताओं के चलते अब तक ₹60 लाख रिजेक्ट किए जा चुके हैं और अन्य पर स्पेशल ऑडिट के भी आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल को नोटिस भेजकर 5 दिन के भीतर जवाब देने के लिए कहा गया है। नोटिस के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी और संबंधित हॉस्पिटल से रिकवरी की भी प्रक्रिया की जाएगी। श्री कोटिया ने कहा कि इस तरह की अनियमितताओं व लापरवाही से मरीज के स्वास्थ्य व जीवन पर भी खतरा बन सकता है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अवैध कब्जों के खिलाफ़ फिर चला प्रशासन का बुलडोजर, लालपानी में सरकारी भूमि हुई अतिक्रमणमुक्त, एसडीएम संदीप कुमार ने कहा – सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा नहीं किया जाएगा बर्दाश्त 
  • विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम – डाॅ. धन सिंह रावत
  • समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश
  • स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने दून मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों एवं नई सर्जिकल सुविधा का किया लोकार्पण
  • उच्च व तकनीकी शिक्षा में सभी अटैचमेंट होंगे समाप्त – डॉ. धन सिंह रावत
  • केशव नेगी के समर्थन में सीएम धामी की पहल, न्याय की उम्मीद बढ़ी
  • जौनसार बावर में बोले सीएम धामी- ‘यहां होती है उत्तराखंड की मूल आत्मा के साक्षात दर्शन’, क्षेत्र को दी विकास योजनाओं की सौगात
  • ब्रिक्स मंच पर चमका उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल, सिल्क्यारा रेस्क्यू की गूंज अंतरराष्ट्रीय स्तर तक
  • विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस पर मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, देहरादून ने समय पर जांच और इलाज के महत्व पर दिया जोर
  • उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण SIR कार्यक्रम के तहत सीएम धामी को मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सौंपा गणना फॉर्म
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.