शनिवार, जून 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टेबल टेनिस खिलाड़ी स्तुति कुकरेती की प्रतिभा को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने किया सम्मानित, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने 25 हजार रुपये का चेक किया प्रदान 

शेयर करें !
posted on : अगस्त 7, 2025 5:58 पूर्वाह्न
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने 25 हजार रुपये का चेक किया प्रदान 
  • प्रतिभाओं को निखारने में अग्रणी भूमिका निभा रहे एसजीआरआर ग्रुप के संस्थान
देहरादून। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, रेसकोर्स की मेधावी छात्रा स्तुति कुकरेती ने टेबल टेनिस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एसजीआरआर पब्लिक स्कूल रेसकोर्स और उत्तराखण्ड की बेटियों का नाम रोशन किया। मसूरी स्थित सेंट जॉर्ज कॉलेज में आयोजित 19वीं मेनोराइट इन्विटेशनल टेबल टेनिस प्रतियोगिता में स्तुति कुकरेती ने अंडर-19 वर्ग में खिताबी जीत हासिल की। इस उपलब्धि पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने स्तुति कुकरेती को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बुधवार को श्री दरबार साहिब में आयोजित सम्मान समारोह में उन्होंने स्तुति को ₹25,000 (पच्चीस हज़ार रुपये) का चेक प्रदान कर सम्मानित भी किया।
काबिलेगौर है कि मसूरी में आयोजित प्रतियोगिता में 17 प्रतिष्ठित स्कूलों के 130 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। अंडर 19 बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में स्तुति ने वेल्हम गर्ल्स की रिहा ममगाईं को स्ट्रेट सेट्स में 3-0 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और सहपाठियों ने भी स्तुति की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
एसजीआरआर पब्लिक स्कूल रेसकोर्स की प्रधानाचार्य प्रतिभा अत्री ने स्तुति की उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए बताया कि वह न केवल पढ़ाई में उत्कृष्ट हैं, बल्कि खेल के क्षेत्र में भी निरंतर सफलता अर्जित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि एसजीआरआरग ग्रुप के अन्र्तगत संचालित एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के स्कूलों के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को हर स्तर पर सम्मान और प्रोत्साहन प्रदान किया जाता है। 
प्रधानाचार्य ने बताया कि यह उपलब्धि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज जी के कुशल मार्गदर्शन का प्रतिफल है, जिसके अंतर्गत एसजीआरआर विश्वविद्यालय एवं एसजीआरआर ग्रुप के अन्तर्गत संचालित मिशन से जुड़े छात्र-छात्राएं शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर रहे हैं। स्तुति के पिता सुयश कुकरेती अधिवक्ता हैं जबकि माता कल्पना कुकरेती उत्तराखण्ड राज्य सरकार की सेवा में कार्यरत हैं। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक अनिल चंद्र कंडवाल ने स्तुति को प्रतियोगिता हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया तथा प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। स्तुति की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी और गर्व का माहौल है, वहीं उनके साथी छात्र-छात्राएं भी इससे प्रेरित और उत्साहित हैं।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राज्य सरकार रियल एस्टेट क्षेत्र में पूर्ण पारदर्शिता, जवाबदेही और उपभोक्ता हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • लोहाघाट विधानसभा की पाटी नगर पंचायत में निर्दलीय नारायण लाल का परचम, जीत के बाद नारायण लाल ने लगाए धामी ज़िंदाबाद के नारे, बोले – “धामी जी के सेवक थे और रहेंगे”
  • दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज की संगतों पर पत्थरबाजी, संगतों ने भू-माफिया को पकड़कर किया पुलिस प्रशासन के हवाले
  • परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन, संगतों ने रक्तदान कर निभाई सेवा की परंपरा, 101 यूनिट रक्त संग्रहित
  • बद्रीनाथ से लौट रही श्रद्धालुओं की बस के ब्रेक फेल, आईटीबीपी की तत्परता से टला बड़ा हादसा
  • अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन की सख्ती, कई स्थानों से सरकारी भूमि कराई मुक्त; डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने कहा – राजकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए निरंतर जारी रहेगा अभियान 
  • घस्तोली से खराब वाहन ला रहा ट्रक बद्रीनाथ के पास पलटा, एक युवक की मौत
  • उत्तराखंड में 11 और 12 जून को मौसम का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी
  • भाजपा घर-घर रिपोर्ट कार्ड नहीं, 12 साल के अधूरे वादों का हिसाब लेकर जाए : गणेश गोदियाल
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.