बुधवार, जून 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

खेल मंत्री रेखा आर्या ने विश्व ओलम्पिक दिवस के आयोजन की तैयारी के सम्बन्ध में ली समीक्षा बैठक, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : जून 3, 2025 8:32 अपराह्न

देहरादून : प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने आज विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में आगामी 23 जून 2025 विश्व ओलम्पिक दिवस के आयोजन की तैयारी के सम्बन्ध में उत्तराखण्ड ओलम्पिक एसोसिएशन के सदस्यों एवं विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा कि 23 जून को ओलम्पिक दिवस के अवसर पर प्रदेश भर में होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर उत्तराखण्ड ओलम्पिक एसोसिएशन के सदस्यों के साथ विस्तृत चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनपद में किस तरह के खेलों का आयोजन किया जायेगा इस पर अभी से कार्ययोजना बनायी जाए। उन्होंने अधिकारियों से खेलों को लेकर सभी तरह की व्यवस्थाओं के साथ मौसम की स्थिति को ध्यान में रखकर आयोजन करने के निर्देश दिये।

खेल मंत्री ने ओलम्पिक दिवस के अवसर पर प्रतिभाग करने वाले बच्चों के पंजीकरण, प्रदेश के राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को समापन समारोह में निमंत्रण देने के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि उक्त कार्यक्रम को राष्ट्रीय खेलों की तर्ज पर आयोजित किया जा सके जिसमें उन्होंने मा0 मुख्यमंत्री की उपस्थिति को लेकर भी अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि जल्द ही विश्व ओलम्पिक दिवस के आयोजन के हेतु दूसरी बैठक की जायेगी जिसमें आयोजन को लेकर अंतिम निर्णय लिये जायेंगे।

मंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि विश्व ओलम्पिक दिवस के आयोजन ऐतिहासिक रूप दिया जाए। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य प्रदेश की प्रत्येक पंचायतों के बच्चों, वृद्धजनों तक में खेलों के प्रति जनजागरूकता की अलख को जगाना है जिस हेतु विभाग तथा उत्तराखण्ड ओलम्पिक एसोसिएशन को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये गये हैं। इस अवसर पर महासचिव, उत्तराखण्ड ओलम्पिक एसोसिएशन, डीके सिंह, सचिव, उत्तराखण्ड ओलम्पिक एसोसिएशन, चेतन गुरूंग, निदेशक, खेल, प्रशान्त आर्य, तथा विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून के हिमाद्रि आइस स्केटिंग रिंक में 25 से 30 जून तक होगा राष्ट्रीय आयोजन, 21वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 19 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
  • उत्तराखंड के स्वाद को वैश्विक पहचान देने की पहल, देहरादून में शुरू हुआ “हिमालयन समूण कैफे”
  • सुदूरवर्ती मुस्याखांद तक पहुंचीं डीएम स्वाति एस. भदौरिया, ग्रामीणों की मांगों पर मौके पर लिए निर्णय
  • श्रीनगर की लापता किशोरी की बरामदगी की लगाई गुहार
  • कोटद्वार : फऱार चल रहे 01 वारण्टी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • पुलिस ने रात के अंधेरे में गांव में उत्पात मचाने वाले व्यक्ति को किया गिरफ्तार
  • पौड़ी गढ़वाल : आयुक्त गढ़वाल आनंद स्वरूप ने मोहर्रम की तैयारियों एवं फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं को लेकर की समीक्षा, दिए सख्त निर्देश
  • दिवंगत निशानेबाज पद्मश्री जसपाल राणा को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि, त्रयोदशी संस्कार में हुए शामिल
  • कोटद्वार में फड़-ठेली विवाद पर पुलिस की कार्रवाई, 2 गिरफ्तार
  • मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन योजना से टिहरी की सपना राणा को जर्मनी में मिली नौकरी, हैम्बर्ग के अस्पताल में नर्स पद पर चयन, मिलेगा 3.30 लाख रुपये प्रतिमाह वेतन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.