posted on : जुलाई 6, 2022 3:54 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण) : विश्व जूनोसिस दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस अवसर पर प्रमुख अधीक्षक डाॅ0 बीएस रावत की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में उनके द्वारा बताया गया कि प्रत्येक वर्ष विश्व जूनोसिस दिवस पूरे विश्व में मनाया जाता है। जूनोसिस दिवस समुदाय को ऐसी बीमारियों के बारे में जागरूक करना है, जो संक्रामक बीमारी हैं। जूनोटिक ऐसी बीमारी है जो जानवरों से मनुष्यों में और फिर मनुष्यों से जानवरों में फैलती है।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सभी उपस्थित लोगों को जानकारी दी गई कि जूनोसिस रोगों को फैलाने में जानवर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं क्योंकि 75 प्रतिशत नई या उभरती हुई बीमारियां इन्हीं से उत्पन्न होती हैं। जूनोटिक एक तरह का रोगजनक वायरल होता है जो कि बैक्टीरिया या परजीवी हो सकते हैं। ये किसी जानवर के डायरेक्ट या इंडारेक्ट संपर्क जैसे कि भोजन, पानी या पर्यावरण के माध्यम से मनुष्यों में फैल सकते हैं। जूनोटिक केवल जंगली जानवरों जैसे चमगादड़ या बंदर से ही उत्पन्न नहीं होता है। यह पालतू जानवरों और खेत में होने वाले जानवरों से भी आ सकता है। उपस्थित लोगों को यह भी बताया गया कि उचित स्वच्छता बनाए रखने जैसे जानवरों के संपर्क में आने के बाद हाथ धोना, जूनोटिक रोगों के सामुदायिक प्रसार को कम कर सकता है। गोष्ठी में स्वास्थ्य कर्मियों सहित आम जनमानस द्वारा प्रतिभा किया गया l


