कोटद्वार । स्वर्गीय भारत सिंह रावत स्मृति समिति कोटद्वार द्वारा पूर्व विधायक लैंसडौन स्वर्गीय भारत सिंह रावत की चतुर्थ पुण्यतिथि पर सोमवार को प्रथम व्याख्यानमाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका विषय राजनीति के एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व स्वर्गीय भारत सिंह रावत था । सभी वक्ताओं ने भारत सिंह रावत की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत सिंह रावत एक सच्चे जनसेवक थे वह हर किसी की सहायता के लिए तत्पर रहते थे ।वह दूरगामी सोच के व्यक्ति भी थे । अविभाजित उत्तर प्रदेश में पांच बार विधायक रहे रावत का जन्म रिखणीखाल ब्लॉक की बिचला बदलपुर पट्टी के ग्राम चपड़ेत में सन् 1934 को हुआ था। उच्च शिक्षा ग्रहण करने के बाद उन्होंने लैंसडौन के सेंट्रल स्कूल में बतौर शिक्षक अपनी सेवाएं देना शुरू किया था। जिसके बाद वह राजनीति में आ गये ।



