उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी): कोरोना महामारी से बचाव के संबंध में चौकी प्रभारी संजय शर्मा डुन्डा के द्वारा व्यापार मंडल पदाधिकारियों व ग्राम प्रधान के साथ सोशल डिस्टेंस के तहत बैठक की गयी । जिसमे उनके द्वारा बताया गया कि सभी दुकानदारों को खुद भी मास्क पहनना है और दुकान में आने वाले ग्राहकों को भी बिना मास्क वाले ग्राहकों को सामान नहीं देना है । दुकान में आने वाले सभी ग्राहकों को मास्क अनिवार्य व दुकानों में आने वाले ग्राहकों को सोशियल डिस्टैगिक का प्रयोग करते हुवे और लेंन देन से पूर्व अपने व ग्राहक के हाथों को सेनेटाईज जरूर करना है। साथ ही दुकानों के आगे गोले भी बनाने है । उन्होंने आमजन से अपील कि कोशिश 19 के चलते कोई भी ठंडा पेय (जैसे कोल्ड ड्रिंक, आदि) का प्रयोग ना करें । और गर्म पानी वह काढ़ा का प्रयोग करते रहे।जब भी दुकानदार अपने घर जाय तो परिवार को सदस्यों से मिलने से पहले अपने हाथों को अच्छी तरह धुलकर व सोनेटाईज करके ही अन्दर जाय । साथ जनता से अपील की बिन बजह घरों से बहार न निकले, जरूरी हो तब ही एक व्यक्ति निकले । साथ सरकार के द्वारा लगाय गये रात्रि कर्फ्यू का कड़ाई से पालन करें। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष बृजमोहन नौटियाल, महामंत्री कीर्ति निधि सजवाण, उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश, ग्राम प्रधान सुनिता नेगी आदि प्रतिनिधि शामिल थे।



Discussion about this post