posted on : अगस्त 26, 2022 2:36 अपराह्न
देहरादून : कोतवाली डोईवाला से सूचने प्राप्त हुई कि लालतप्पड़ चौकी क्षेत्र में नदी के पास 03 शव दिखाई दे रहे हैं । एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर सेनानायक SDRF मणिकांत मिश्रा द्वारा तत्काल वाहिनी मुख्यालय, जॉलीग्रांट से अलर्ट टीम को रवाना करने हेतु निर्देशित किया गया। SDRF अलर्ट टीम, Hc त्रिभुवन सिंह के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची लालतप्पड़ क्षेत्र से सर्च ऑपरेशन शुरू कर नदी के कई किलोमीटर तक सर्चिंग की गई। सर्चिंग के दौरान टीम ने छिद्दरवाला क्षेत्र में सोंग नदी से एक महिला के शव को बरामद कर जिला पुलिस (थाना रायवाला) के सुपुर्द किया गया। अभी शव की शिनाख्त नही हो पाई है।




