posted on : सितम्बर 16, 2022 2:09 अपराह्न
नैनीताल : काठगोदाम के पास पनचक्की नाले में गिरकर व्यक्ति की मौत, SDRF ने किया शव बरामद। 15 सितम्बर 2022 आपदा कण्ट्रोल रूम नैनीताल द्वारा SDRF को अवगत कराया गया कि काठगोदाम के पास विगत 13 सितम्बर से एक व्यक्ति पनचक्की नाले में गिरकर लापता हुआ है, स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर खोजबीन की गई लेकिन उक्त व्यक्ति का कुछ पता नही लग पाया। जिसके उपरांत लापता व्यक्ति की सर्चिंग हेतु SDRF टीम से सहायता चाही गयी। उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम मुख्य आरक्षी जितेन्द्र गिरी के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF टीम द्वारा देर रात्रि तक संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग की गई परन्तु उक्त व्यक्ति का कुछ पता नही चल पाया। आज 16 सितम्बर को प्रातः पुनः SDRF रेस्क्यू टीम गहन सर्चिंग में जुट गई। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा गहन सर्चिंग के दौरान नाले में डूबे व्यक्ति का शव ढूंढ निकाला, जिसके उपरांत शव को बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।
मृतक का नाम
- संतोष बहुगुणा उम्र – 42 वर्ष, निवासी काठगोदाम, जनपद नैनीताल
रेस्क्यू टीम
- मुख्य आरक्षी जितेन्द्र गिरी
- आरक्षी महेंद्र सिंह
- आरक्षी प्रदीप मेहता
- आरक्षी प्रकाश मेहता
- आरक्षी सुरेंद्र कुमार
- चालक आनंद कुमार


