posted on : अप्रैल 17, 2022 10:28 पूर्वाह्न
देहरादून : कालसी, हाजा रोड पर वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF उत्तराखंड पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन। देर रात्रि SDRF टीम को थाना कालसी द्वारा सूचना मिली कि हाजा दसों रोड पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसके लिए SDRF टीम की आवश्यकता है ।उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर SDRF पोस्ट चकराता से मुख्य आरक्षी योगेंद्र सिंह भंडारी के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल रवाना हुई।
SDRF टीम के घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन बलेनो UK07 DW 9656 थी, जिसमे 05 लोग सवार थे, हाजा दसों रोड के समीप वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमे तीन व्यक्ति घायल हो गए व 02 लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई।SDRF टीम द्वारा स्थानीय लोगों के साथ में रात्रि के घनघोर अंधेरे में अत्यंत विषम परिस्थितियों में घायलों को वाहन से बाहर निकालकर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया तथा उसके उपरांत 02 लोगों के शवों को वाहन से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया।
घायलों का नाम
- रणवीर सिंह चौहान पुत्र श्याम सिंह उम्र 30 वर्ष
- संजय चौहान पुत्र महावीर सिंह उम्र 30 साल
- जय सिंह चौहान पुत्र धरम सिंह उम्र 35
मृतक के नाम
- प्रीतम सिंह पुत्र महिपाल सिंह उम्र 28 वर्ष
- बर्दावार सिंह पुत्र जगत सिंह उम्र 25 वर्ष


