लक्सर : उप जिलाधिकारी लक्सर शैलेन्द्र सिंह नेगी द्वारा शुगर मिल लक्सर के मैली और गन्ना के ओवरलोडेड वाहनों पर नियंत्रण करने के लिए चौकी प्रभारी लक्सर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद लक्सर, मुख्य कृषि अधिकारी हरिद्वार के साथ शुगर मिल में मैली व गन्ना के वाहनों के प्रबंधन का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान शुगर मिल के महाप्रबंधक अजय खंडेलवाल और प्रबंधक पंकज सक्सेना उपस्थित हुए।

उपजिलाधिकारी लक्सर शैलेन्द्र सिंह नेगी द्वारा मिल प्रबंधन को निर्देशित किया गया कि तत्काल मैली और गन्ना के ओवरलोड वाहनों पर नियंत्रण सुनिश्चित करें और प्रवर्तन के लिए पुलिस का सहयोग लेकर नियंत्रण करना सुनिश्चित करें। यह भी निर्देशित किया गया कि शुगर मिल की ओर से आवश्यक कार्यवाही न किये जाने पर प्रशासन को कड़ी कार्रवाई के लिए विवश होना पड़ेगा । जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शुगर मिल प्रशासन की होगी।




