लक्सर (जोनी चौधरी): कोरोना जांच हेतु गठित स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लक्सर क्षेत्र के बालावाली तथा खानपुर बॉर्डर पर 2681 व्यक्तियों की कोरोना जांच की गई दोनों स्थानों पर उपजिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी द्वारा मौका मुआयना किया गया । बालवाली गंगा बॉर्डर पर मेडिकल टीम द्वारा 200 लोगों की आरटी पीसीआर की जांच की गई एवम 550 व्यक्तियों की एंटीजन जांच की गई जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई।इसके अतिरिक्त कुल 1450 की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके अलावा खानपुर- पुरकाजी बॉर्डर पर भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुल 83 व्यक्तियों की आरटीपीसीआर एवं 240 व्यक्तियों की एंटीजन जांच की गई जिनकी रिपोर्ट भी निगेटिव रही कुल 1231 व्यक्तियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।




