कोटद्वार । थाना सतपुली में सुबह करीब 7:30 बजे सूचना मिली कि एक वाहन पिकअप महिंद्रा सवार कोटद्वार से पौड़ी की ओर आ रहा था तभी मल्ली सतपुली के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है वाहन सड़क से करीब 250 मी. खाई में गिरा था । सूचना पर थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल मौके पर पहुचकर कड़ी मसक्त कर पुलिस बल ने चालक को रेस्क्यू कर प्राथमिक उपचार हेतु 108 के द्वारा सीएचसी सतपुली भेज दिया गया है। जंहा पर वाहन चालक अब सुरक्षित है । वाहन चालक का नाम रोहित घिल्डियाल पुत्र महेश घिल्डियाल निवासी किशनपूरी कोटद्वार चला रहा था ।108 की मदद से मरीज को सीएचसी भेजा गया है। चालक के घर सूचना कर दी गयी हैं ।
“पुलिस ने ” गोल्डन hour” में किया कार्य”
दुर्घटना के मामले में शुरवाती 1 घण्टा गोल्डन Hour कहलाता हैं। जो सबसे महत्वपूर्ण होता है उस पर कार्य किया इसमे जो सूचना 7:30 बजे पर है और 8:10 पर घायल 108 से रवाना है । ऐसे में रिस्पांस टाइम पुलिस का सबसे सही रहा है। इसके लिए स्थानिय निवासियों ने पुलिस बल व थाना अध्यक्ष का धन्यवाद किया ।



