रुड़की । रोटरी क्लब ऑफ रुड़की मिडटाउन की ओर से बढ़ती सर्दी के मद्देनजर प्रातः सैकड़ों लोगों को नाश्ता एवं गर्म चाय पिलाई गई। मेयर गौरव गोयल ने कहा कि बढ़ते सर्दी के प्रकोप में उक्त संस्था द्वारा राहगीरों को सेवा के रूप में जो चाय एवं नाश्ता कराया गया,वह सेवा योग्य कार्य है।उन्होंने कहा कि यह संस्था समय-समय पर जनहित के कार्यों को करती है।उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में भी इस संस्था ने लोगों को जागरूक करने तथा कोरोना से बचाने के लिए अपनी सेवाएं दी।
रोटरी क्लब के अनिल कुमार जैन ने कहा कि उनका प्रयास रहता है कि विभिन्न अवसरों पर संस्था की ओर से समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर लोगों को लाभ पहुंचाया जाए। आज सर्द मौसम में उनके द्वारा यह सेवा का कार्य किया गया, जिससे सैकड़ों लोगों ने सर्दी के प्रकोप से बचने के लिए गरम चाय का आनंद लिया। इस अवसर पर अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, डॉ.एस चौधरी, पंकज गुप्ता, मनोज अग्रवाल, डॉ.अजय भार्गव, डॉक्टर गोपाल रोहिल्ला, रमेश रावल, पवित्रा अरोड़ा, दीपक कंसल, अर्पण, अक्षत तथा शोएब आदि संस्था के सदस्य मौजूद रहे।





Discussion about this post