मंगलवार, जुलाई 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कंडी रोड के संबंध में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने शासन एवं विभाग के अधिकारियों के संग की समीक्षा बैठक

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 20, 2022 3:38 अपराह्न
देहरादून | उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा में कंडी रोड के अंतर्गत पड़ने वाले लालढांग-चिल्लरखाल वन मोटर मार्ग के निर्माण कार्य को लेकर विधानसभा भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में वन एवं लोक निर्माण विभाग के शासन एवं विभाग के अधिकारियों के संग संयुक्त रूप से समीक्षा बैठक की । इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने 11 किलोमीटर लंबे लालढांग-चिल्लरखाल वन मोटर मार्ग के निर्माण के लिए त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए ।
गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों को राज्य के भीतर ही सीधे आपस में जोड़ने वाली लैंसडोन वन प्रभाग के अंतर्गत कंडी रोड (रामनगर-कालागढ़-चिलरखाल-लालढांग) के चिल्लरखाल-लालढांग हिस्से के मोटर मार्ग निर्माण मे हो रही देरी के लिए अधिकारियों से जानकारी ली । इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने वन एवं पीडब्ल्यूडी के अधिकारीयों के साथ बैठक कर तमाम पहलुओं पर चर्चा की। बैठक में ऋतु खंडूड़ी ने इस बात की जानकारी ली कि आखिरकार सड़क निर्माण में पेंच कहां फसा हैं। इस दौरान बैठक में उपस्थित अपर मुख्य सचिव आनंदवर्धन, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव आरके सुधांशु एवं प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक ने चिल्लरखाल-लालढांग हिस्से के मोटर मार्ग निर्माण पर प्रारंभ से अभी तक की गई विभागीय कार्यवाही की जानकारी विधानसभा अध्यक्ष को दी । अधिकारियों द्वारा बताया गया कि इस मोटर मार्ग के सुदृढ़ीकरण के कार्य हेतु लोक निर्माण विभाग, दुगड्डा को कार्यदाई संस्था बनाया गया है ।बताया कि वन विभाग की राज्य सेक्टर “वन मोटर  मार्गों ट्रेक रूटों तथा अश्व मार्गों का सुदृढ़ीकरण” के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 में चिल्लरखाल-लालढांग मोटर मार्ग के सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु 613.30 लाख रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई थी ।जिसमें लोक निर्माण विभाग द्वारा डामरीकरण का कार्य प्रारंभ किया गया था ।
अधिकारियों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को जानकारी दी गई कि वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट की सेंट्रल इम्पावर्ड कमेटी (सीईसी) द्वारा निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया है जिसके चलते निर्माण कार्य को रोका गया है अधिकारी ने बताया कि सेंट्रल इम्पावर्ड कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद  निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा । इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने वन विभाग के अधिकारियों को चिल्लरखाल-लालढांग से आवागमन करने वाले लोकल वाहनों को टोल टैक्स में छूट देने की बात भी कही ।
उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को आवागमन में किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए । वहीं सभी वाहनों को समय सीमा के अंतर्गत ही वन क्षेत्र से वाहनों को आवागमन करवाये जाने के लिए निर्देशित किया । उन्होंने कहा कि सूर्य उदय के बाद एवं सूर्यास्त से पहले तक के समय के दौरान ही वाहनों को इस वन मोटर मार्ग से गुजारा जाए और यह नियम सभी प्रकार के वाहनों पर एक जैसा ही हो । इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कोटद्वार में कौड़िया स्थित वाणिज्य विभाग चौराहे से फ्लशडोर फैक्ट्री की ओर जा रही  सड़क, जिसे रिंग रोड की तर्ज पर विकसित किया जाना है इस संबंध में भी विभाग द्वारा अभी तक की गई कार्रवाई पर जानकारी ली ।इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के क्षेत्रीय मुख्य अभियंता अयाज अहमद, मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक डा. पराग मधुकर धकाते, राजाजी टाइगर रिजर्व के उप निदेशक अमित कवर, डीएफओ दीपक सिंह, लोक निर्माण विभाग के अनुभाग अधिकारी विरेंद्र सिंह पवार मौजूद थे|
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी के विजन को मिली रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून, कार्यालय जाते समय पौधरोपण अभियान पर पड़ी नजर तो रुककर परखी हरियाली की जमीनी हकीकत
  • देहरादून मास्टर प्लान के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
  • मुख्यमंत्री धामी बोले – देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर
  • जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश
  • ग्राहक बनकर पहुंचे परिवहन विभाग के कर्मचारी, पिथौरागढ़ में अवैध स्कूटी रेंटल कारोबार का भंडाफोड़
  • बदरीनाथ चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बीकेटीसी का पुतला फूंका
  • क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों के निर्माण का नाबार्ड से बनवाया जाएगा प्रस्ताव
  • रेलवे सुरंग ब्लास्टिंग सूखे प्राकृतिक जल स्रोत, पेयजल और सिंचाई का गहराया संकट, 19 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना
  • आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन को प्रशासन से गुहार
  • ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, प्राधिकरण के नियमों में हो शिथिलीकरण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.