गुरूवार, अक्टूबर 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विरासत की लालिमा : ज्योतिर्मठ में आयुष सती के बगीचे में महक रहे बुरांश

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 5, 2026 1:52 अपराह्न

ज्योतिर्मठ : देवभूमि उत्तराखंड का राज्य पुष्प ‘बुरांश’ इन दिनों हिमालय की गोद में अपनी लालिमा बिखेर रहा है, लेकिन जोशीमठ के सिहंधार निवासी आयुष सती के लिए ये केवल पेड़ नहीं, बल्कि उनके परिवार के अटूट सदस्य हैं। उद्यान विभाग के समीप अपनी निजी भूमि पर आयुष 50 से अधिक बुरांश के पेड़ों का संरक्षण किसी संतान की भांति कर रहे हैं। आयुष बताते हैं कि इन पेड़ों को उनके दादा और पिता ने एक छोटे पौधे से पाल-पोषकर विशाल बनाया था और आज वह स्वयं इस विरासत को जीवित रखने का जिम्मा संभाल रहे हैं। जैसे-जैसे आयुष की उम्र बढ़ी, उनके साथ ये पेड़ भी ऊंचे होते गए और आज फरवरी-मार्च के महीने में जब पूरा बगीचा सुर्ख लाल फूलों से सराबोर होता है, तो यहाँ से गुजरने वाला हर पर्यटक इस विहंगम दृश्य को देख ठिठक जाता है। पर्यावरण संरक्षण की यह अनूठी मिसाल न केवल स्थानीय लोगों के लिए प्रेरणा बनी हुई है, बल्कि सोशल मीडिया के दौर में प्रकृति प्रेम का एक बड़ा संदेश भी दे रही है।

​वहीं, नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के वन क्षेत्राधिकारी गौरव नेगी ने सती परिवार के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि बुरांश एक अति दुर्लभ और पारिस्थितिक रूप से महत्वपूर्ण वृक्ष है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जंगलों में लगने वाली भीषण आग से बुरांश की नई पौध को भारी नुकसान पहुँचता है, ऐसे में व्यक्तिगत स्तर पर इस प्रकार का संरक्षण बेहद सराहनीय है। उन्होंने आम जनमानस से अपील की है कि पर्यावरण के प्रति सकारात्मक पहल करें और वनाग्नि जैसी घटनाओं को रोकने के लिए जागरूक बनें। सती परिवार द्वारा संजोया गया यह बगीचा आज न केवल क्षेत्र की खूबसूरती बढ़ा रहा है, बल्कि यह भी साबित कर रहा है कि यदि मनुष्य ठान ले तो वह अपनी सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत को आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रख सकता है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विश्व हृदय दिवस पर ऑनलाइन प्रतियोगिता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग को वामपंथी दलों ने दिया धरना
  • कर्णप्रयाग में उद्यमिता बूट कैंप, महिलाओं और युवाओं ने साझा किए बिजनेस आइडिया
  • मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग, वामपंथी दलों ने धरना देकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • शंख पर सतपाल महाराज के बयान से गरमाई बदरीनाथ की सियासत
  • मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रदर्शन
  • विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने कसी कमर, संगठन मजबूत करने पर मंथन
  • तीन कॉलेज, तीन संगठन… बदरीनाथ की युवा राजनीति में नया संकेत
  • कोटद्वार : भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल का पार्टी से हुआ निष्कासन
  • एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट और स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.