रविवार, मई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

निर्वाचन आयोग द्वारा प्रति उम्मीदवार के लिए 30 लाख 80 हजार तक की धनराशि व्यय करने का किया गया है प्रावधान – डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 22, 2021 5:07 अपराह्न
पौड़ी : आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक संचालन हेतु जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार पौड़ी में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चुनाव सामाग्री दर के संबंध चर्चा  बैठक आयोजित की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा प्रति उम्मीदवार हेतु 30 लाख 80 हजार तक की धनराशि व्यय करने का प्रावधान किया गया है, इससे ज्यादा प्रत्याशी खर्च नही कर सकता है। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार सहिंता लागू होने के बाद कोई भी राजनैतिक दल सरकार सम्पतियों पर चुनाव संबंधी सामाग्री नही लगा सकता है। साथ ही उन्होंने सम्बंधित नोडल अधिकारी को निर्देशित किया कि चुनाव सामाग्री रेट लिस्ट, प्रिंट/इलेक्ट्रॉनिक/सोशल मीडिया (डीएवीपी/डीआईपीआर) की दरों सूची एनआईसी बेबसाइट में अपलोड करना सुनिश्चित करें, जिससे राजनीतिक दलों के प्रत्याशी या प्रतिनिधि बेबसाइड से जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से झंडे, टोपी, वाहन का प्रतिदिन व्यय, लाउड स्पीकर, होर्डिंग, पोस्टर, वीडियोग्राफी, मतपत्र नमूना, समाचार पत्र/इलोक्ट्रॉनिक मीडिया, भोजन आदि 45 चुनाव प्रचार-प्रसार सामाग्रियों पर चर्चा कर दरें निर्धारित कर स्वीकृति दी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन तिथि घोषित होने के बाद प्रचार-प्रसार पर व्यय की जाने वाली धनराशि प्रत्याशी के खर्चे में जुड़ना शुरू हो जायेगी, जिसकी निगरानी फ्लाइंग स्कॉट टीम द्वारा किया जाएगा, उन्होंने कहा कि समस्त राजनैतिक दलों के प्रत्याशी/प्रतिनिधि आचार सहिंता लागू होने के बाद सरकारी संपत्ति पर पोस्टर, होर्डिंग, पार्टी का चिन्ह, झंडे सहित अन्य चुनाव प्रचार सामाग्री नहीं लगा सकते हैं। उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को कहा कि निजी संपत्ति पर चुनाव सामाग्री लगानी हेतु सम्बंधित मालिक से सहमति लेना जरूरी है। उन्होंने कहा कि निर्वाचक नामावली का आलेख 21 नवम्बर, 2021 को प्रकाशित किया जा चुका है, जिसकी एक-एक प्रति पंजीकृत दलों को निःशुल्क उपलब्ध करा दी गई है, अन्य दल भी इसकी प्रति जिला निर्वाचन कार्यालय पौड़ी से ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचक नामावली का अन्तिम प्रकाशन 05 जनवरी, 2022 को किया जायेगा, उसकी प्रति भी संबंधित नोडल अधिकारी द्वारा उपलब्ध करा दी जायेगी। इस वोटर स्लिप में बूथ का नाम, गांव की जानकारी प्राप्त हो सकेगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कम्प्यूटर, प्रिंटर, लैबटॉप तथा बड़ी माला की दर निर्धारित करते हुए सूची संबंधित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने के साथ ही वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश संबंधित नोडल अधिकारी को दिये। साथ ही नोडल अधिकारी राजनैतिक पार्टी को निर्देशित किया कि सुविधा पोर्टल की जानकारी हेतु सार्वजनिक स्थलों में पोस्टर लगाना सुनिश्चित करें। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के संशयों का समाधान भी किया गया। इस अवसर पर उप निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी ईला गिरी, मुख्य कोषाधिकारी लखेंद्र गौंथियाल, जिला पूर्ति अधिकारी के एस कोहली, नेहरू युवा केन्द्र अधिकारी शैलेश भट्ट, कांग्रेस से वीरेंद्र रावत, सतीश चंद, संजय नेगी, भजपा से राजेन्द्र रावत, राजेन्द्र राणा, उत्तराखंड क्रांति दल से सुधीर रावत, अर्जुन नेगी, बसपा से महंगी राम, सहित अन्य उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे  मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
  • प्रभावित भेडपालकों को बांटी 16 लाख से अधिक की सहायता राशि
  • राइका थिरपाक के लिए गौरव का क्षण, महेंद्र चौहान बने चैम्पियन टीचर
  • विश्व रेड क्रॉस दिवस पर चमोली में सम्मान समारोह आयोजित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.