posted on : जुलाई 3, 2022 4:06 अपराह्न
कोटद्वार । रेलवे के कर्मचारियों एवं स्थानीय निवासियों ने मिलकर गोविन्द नगर स्थित रेलवे परिसर में रविवार को वृक्षारोपण किया । जिसके तहत फलदार वृक्ष आम, बेल व कटहल के पेड़ लगाए गए । इस अवसर पर स्टेशन मास्टर कमल नेगी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में पर्यावरण को विशेष महत्व दिया गया है प्राचीन काल से ही पर्यावरण के विभिन्न स्वरूपों जैसे वृक्ष, नदियाँ, पर्वत व सागर को देवतुल्य माना जाता है। विश्व में बढ़ते प्रदूषण और कटते जंगलो के कारण ही अब दुनियाभर में पर्यावरण सुधार पर चर्चा और बड़े-बड़े कॉन्फ्रेंसों का आयोजन किया जा रहा है। हम सबको अब स्पष्ट तौर पर समझ लेना चाहिए कि वृक्षारोपण का कोई विकल्प नहीं है, सुरक्षित जीवन के लिए पौधरोपण ही एकमात्र विकल्प है। इस अवसर पर राजकुमार, जगमोहन भाटिया, जीआरपी सिपाही संदीप राणा, भारत नारंग, कमल अग्रवाल आदि मौजूद रहे ।



