posted on : अप्रैल 16, 2022 5:14 अपराह्न
कोटद्वार । नगरनिगम कोटद्वार के निंबूचौड के कुछ लोगों ने शनिवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन करते हुए भाजपा नेता पर गंभीर आरोप लगाएं है । बताया कि उक्त नेता उनकी जमीन कब्जाने की फिराक में है और सरकारी तंत्र उसका पूरा साथ दे रहा है। कहा कि भाजपा के एक नेता ने कुछ परिवारों का खेतों में जाने का रास्ता रोक दिया है। खेतों में फसल काट कर रखी हुई है लेकिन रास्ता न मिलने के कारण फसल खराब होने की कगार पर है। जब भाजपा नेता से रास्ता मांगा तो उक्त नेता सरकार की धौंस देकर पीड़ित पक्ष को धमकी देने लगा। बताया कि इस संबध में पूर्व में कोतवाली में भी तहरीर दी गई थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई जिससे पीड़ित पक्ष भयभीत है।प्रदर्शन करने वालों में दिलवर रावत, लक्ष्मण सिंह रावत, हिमांशु रावत, चंद्रशेखर, आशा देवी, निर्मला देवी, अनिता देवी, रीना देवी शामिल रहे।


