गुरूवार, जुलाई 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

माणा गांव में लोगों को मानकों के प्रति किया जागरुक 

शेयर करें !
posted on : मई 7, 2025 4:11 अपराह्न
माणा : भारत के प्रथम गाँव के रूप में विख्यात माणा गाँव, जो अपनी आध्यात्मिक विरासत, उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं एवं महाभारतकालीन पांडव कथाओं से जुड़ा हुआ है, वहीं से कुछ ही दूरी पर चारधामों में से एक बद्रीनाथ धाम स्थित है। वर्तमान में चल रही चारधाम यात्रा के अवसर पर, भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा बीते मंगलवार मानक चौपाल का आयोजन माणा ग्राम में किया गया।
इस कार्यक्रम में भारतीय मानक ब्यूरो के शाखा प्रमुख सौरभ तिवारी ने ग्रामीणों के साथ सहभागिता करते हुए ‘मानकीकरण’ के महत्व को सरल एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि गुणवत्ता युक्त जीवनशैली हेतु आईएसआई (बीआईएस) चिह्नित उत्पादों का उपयोग आवश्यक है, जो उपभोक्ताओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं टिकाऊपन की दृष्टि से उपयुक्त होते हैं।
कार्यक्रम में सहायक निदेशक सौरभ चौरसिया ने बीआईएस केयर ऐप के उपयोग की जानकारी साझा की और बताया कि उपभोक्ता इस ऐप के माध्यम से उत्पादों की प्रमाणिकता की जांच, शिकायत पंजीकरण एवं मानकों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इस अवसर पर सर्वेश पंवार एसपी चमोली एवं विपेंद्र सिंह सर्कल ऑफिसर बद्रीनाथ मौजूद रहे , कार्यक्रम में माणा ग्राम प्रधान पितांबर सिंह ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, एसपी चमोली सर्वेश पंवार ने भारतीय मानक ब्यूरो के इस कार्यक्रम को बहुत सराहा, उन्होंने कहा कि इतने दूरवर्ती क्षेत्र में ब्यूरो के अधिकारियों द्वारा इस तरह के कार्यक्रम किए जाना अत्यंत सराहनीय और आम जन के लिए अत्यंत उपयोगी है, और इस महत्वपूर्ण पहल हेतु भारतीय मानक ब्यूरो को धन्यवाद ज्ञापित किया। ग्राम की महिला मंगल दल की सदस्याओं सहित समस्त ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।
मानक चौपाल का उद्देश्य ग्रामवासियों को भारतीय मानकों की जानकारी देना, गुणवत्ता के प्रति जागरूक करना एवं उपभोक्ता अधिकारों को मजबूत करना रहा। ग्रामीणों ने दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले उत्पादों से संबंधित कई उपयोगी प्रश्न पूछे, जिनका बीआईएस के अधिकारियों ने संतोषजनक उत्तर दिया। माणा जैसे सीमांत और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र में आयोजित यह कार्यक्रम जन-जागरूकता की दिशा में एक प्रभावी कदम सिद्ध हुआ, जिससे स्थानीय व्यवसायियों, उपभोक्ताओं एवं यात्रियों को लाभ मिलेगा।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्वास्थ्य संवाद एवं रक्तदान शिविर में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर का सम्मान
  • कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम डॉ. आशीष चौहान, औचक निरीक्षण के दौरान आईसीयू में बंद मिला AC, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
  • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई – डीएम डॉ. आशीष चौहान
  • भारतीय सेना के 31वें प्रमुख बने जनरल धीरज सेठ, पिता को सैल्यूट कर निभाई परंपरा
  • होम-स्टे योजना में अनियमितता, जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय निलंबित
  • शिक्षा विभाग से मुकुल सती हुए सेवानिवृत्त, कई अधिकारियों की जिम्मेदारी में भी बड़ा फेरबदल
  • गुमशुदगी से हत्या तक : 45 दिन बाद ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
  • कोटद्वार : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तारी
  • WhatsApp के नए User ID फीचर पर सरकार की नजर, डिजिटल फ्रॉड की आशंका के चलते Meta को भेजा जा सकता है नोटिस
  • पौराणिक मंदिरों के तीन सौ मीटर दायरे में निर्माण रोक पर ग्रामीणों का विरोध
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.